फिल्ममेकर सुलग्ना चटर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके अनुसार, जब शिल्पा राव रात करीब 8:30 बजे स्टेज पर आईं, तब तक फेस्टिवल पहले ही अपने तय समय से काफी पीछे चल रहा था। शिल्पा ने जैसे ही अपना फेमस गाना 'तोसे नैना लगे' शुरू किया, उनका माइक्रोफोन अचानक बंद हो गया। लेकिन, तकनीकी दिक्कतों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और बिना माइक के बेहद सुरीले अंदाज में गाना जारी रखा। उन्होंने 'खुदा जाने' और 'कलंक' सहित चार शानदार गाने गाए।