मीका सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह एयरपोर्ट का है, जिसमें वह भारी सुरक्षा के साथ नजर आए। जैसे ही पैपपाजी ने मीका सिहं को देखा उनसे सवाल-जवाब करने लगे। पैपराजी ने मीका सिंह से पूछा कि मंत्री जी ने उनके 'बड़े पाजी' (दिलेर मेहंदी) के खिलाफ कुछ कहा है, तो इस पर मीका ने पुराने विवाद को तूल न देते हुए बात को टाल दिया। मीका सिंह ने मुस्कुराते हुए मीडिया से कहा, "नहीं, अभी मंत्री जी को छोड़ो… अब सब ठीक है, सब कुछ ठीक हो गया है अभी।