25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान की सुरक्षा में सबसे बड़ी चुनौती क्या है? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच शेरा का पुराना बयान चर्चा में

Salman Khan Bodyguard Shera: जब सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने बताया कि एक्टर की सुरक्षा करते समय उन्हें किस सबसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है और उनके लिए भीड़ में जाना मुश्किल होता है। बॉडीगार्ड शेरा पिछले 27 सालों से ज्यादा समय से उनके साथ काम कर रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 25 Oct 2026, 7:32 PM IST

Salman Khan Bodyguard Shera Old Interview

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का पुराना बयान चर्चा में, बताई सुरक्षा की बड़ी चुनौती। (फोटो सोर्स: instagram- beingsalmankhan and @tellyreporter)

Salman Khan Bodyguard Old Interview: 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद बिग बॉस होस्ट और एक्टर सलमान खान की सुरक्षा एक बार फिर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग की इस घटना के बाद सलमान खान के लिए भी धमकी भरे मैसेज आए, जिनमें अभिनेता को गैंग से जुड़े एक व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने की बात कही और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। बता दें कि टाइगर पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने सलमान के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार समेत कुछ और फिल्मी सेलेब्स की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि सलमान खान को जाने से मारने की धमकियां मिली हैं। इससे पहले भी अप्रैल 2024 में एक्टर के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी और उन्हें वाई-प्लस (Y+) कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान के सिक्योरिटी में उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा के साथ पुलिसकर्मी भी रहते हैं। लगभग 2 साल पहले ANI से बात करते हुए शेरा ने सलमान की सुरक्षा की सबसे बड़ी चुनौती के बारे में खुलकर बात की थी। शेरा के अनुसार बढ़ती धमकियों के बीच खान की सुरक्षा करना एक बड़ी चुनौती है।

सलमान खान की सुरक्षा में क्या है सबसे बड़ी चुनौती

बता दें कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पिछले 27 सालों से भी ज्यादा समय से उनके साथ हैं। और वो अक्सर दबंग एक्टर की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बात करते हैं। दो साल पहले यानी अक्टूबर 2024 में बातचीत के दौरान शेरा ने बताया था कि जिन एक्टर्स को दुश्मनों की तरफ से जान खतरा होता है, उनके लिए भीड़ में जाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

फैंस की भीड़ को संभालना सबसे बड़ी चुनौती

इसके आगे शेरा ने कहा था, “सलमान खान की जान को खतरा है। जिस किसी भी कलकार को जान को खतरा होता है, उनके लिए भीड़ में जाना मुश्किल होता है। क्योंकि उनके लिए सुरक्षा में रहते हुए सही समय पर फैसला लेना बेहद जरूरी होता है।” उन्होंने कहा था कि इतने बड़े स्टार के फैंस की भीड़ को कंट्रोल करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। शेरा ने बताया, 'मेरी टीम का फोकस पूरी तरह से सलमान खान की सेफ्टी पर होता है, जबकि लोकल सिक्योरिटी सिस्टम भीड़ को नियंत्रित करने का काम करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि बढ़ती धमकियों के बीच खान की सुरक्षा करना एक बड़ी चुनौती है।

शेरा के इस बयान से यह सास हो जाता है कि किसी बड़े स्टार की सिक्योरिटी केवल उसके इर्द-गिर्द बॉडीगार्ड तैनात करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि पब्लिक इवेंट्स, फैंस के साथ मुलाकात और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा के लिए हर पल, हर कदम पर अलर्ट रहना होता है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही जान से मारने की धमकियों के कारण सलमान खान को 'Y+' सुरक्षा दी गई थी

बता दें कि 12 अक्टूबर 2024 को सलमान खान के करीबी दोस्त और राजनीतिक नेता बाबा सिद्दीकी की लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा हत्या कर दी गई थी, जिससे एक्टर की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। गैंग से मिल रही जान से मारने की धमकियों के कारण खान को 'Y+' सुरक्षा दी गई थी।

सोहेल खान ने शेरा को सलमान खान से मिलवाया था

जूम टीवी से बातचीत में शेरा ने बताया था कि उन्हें यह काम दिलाने में सोहेल खान ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा था, "सोहेल खान ने एक स्टेज शो के दौरान मुझे सलमान से मिलवाया था।" उन्होंने बताया, "सुरक्षा को लेकर एक मसला था, और सोहेल भाई, जो जानते थे कि मैं पगड़ी पहनने वाला एक सख्त इंसान हूं, उन्होंने मुझसे कहा, 'क्यों न तुम सलमान भाई के साथ रहो?'" शेरा ने आगे कहा था, "समय के साथ, भाई के साथ मेरा रिश्ता गहरा होता गया, और यह रिश्ता आज भी कायम है। हमारी जोड़ी सबसे अलग है, मैं एक सरदार हूं, वह एक पठान हैं, और हम दोनों मिलकर अजेय हैं। मैंने भाई से कहा, 'जब तक मैं हूँ, तब तक मैं आपकी सेवा करूंगा।"

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद क्या हुआ?

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग में अभिनेता तो सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर को सीने में गोली लगी जिसके बाद टाइगर ने खुद कार ड्राइव करके उसको हॉस्पिटल पहुंचाया। फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक मेसेज सामने आया, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी ली और सलमान खान के साथ काम करने वालों को धमकी दी थी।

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग और सलमान खान को दी गईं नई धमकियों के चलते बॉलीवुड एक्टर्स की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।