22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फायरिंग के 4 दिन बाद टाइगर श्रॉफ की पहली झलक आई सामने, हाथों पर दिखे लाल निशान, टीम ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट

Tiger Shroff Firing Case: बीते रविवार (18 अक्टूबर) की शाम को टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद आज एक्टर की टीम ने एक वीडियो शेयर कर उनके चोट के निशान दिखाए हैं और भगवान का धन्यवाद भी किया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Oct 22, 2026

Tiger Shroff Injury Marks

Tiger Shroff Firing Case: बीते रविवार (18 अक्टूबर) की शाम मुंबई के जुहू में फुटबॉल खेलकर लौट रहे बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद उनकी टीम ने एक वीडियो शेयर कर अपडेट दिया, जिसके बाद फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने और सुरक्षित रहने की दुआ कर रहे हैं।

वॉर एक्टर की टीम ने आज यानी गुरुवार (22 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया, जिमसें टाइगर का एक हाथ दिखाई दे रहा है और हाथ पर चोट के लाल निशान भी साफ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ की टीम ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'गॉड इज ग्रेट'। इस वीडियो पर अब यूजर्स कमेंट कर अभिनेता की सलामती की दुआ कर रहे हैं और भगवान का भी शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए कमेंट्स

सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने 'गॉड इज ग्रेट' लिखा, तो कुछ ने भगवान और महादेव से उनकी रक्षा करने की प्रार्थना की। एक फैन ने लिखा, 'मैं शुक्रगुजार हूं कि टाइगर सुरक्षित हैं। भगवान हमेशा उनकी रक्षा करें और उन्हें दोबारा कभी ऐसी स्थिति से न गुजरना पड़े।' वहीं, कई फैंस ने 'गेट वेल सून टाइगर सर' और 'वी लव यू' जैसे कमेंट्स कर उनके प्रति अपना प्यार जाहिर किया।

टाइगर श्रॉफ ने खुद घायल ड्राइवर को पहुंचाया हॉस्पिटल

बता दें कि जिस वक्त हमलावरों ने टाइगर की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, उस दौरान एक्टर तो बच गए लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लग गई। लेकिन एक्टर ने समाहदारी दिखाते हुए, स्टेयरिंग संभाली और खुद ड्राइव करके घायल उमेश चौहान को अस्पताल पहुंचाया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। जैसे ही यह वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ, कई यूजर्स ने ड्राइवर के घायल होने के बाद तुरंत समझदारी भरा कदम उठाने के लिए टाइगर की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "असली हिम्मत और बहादुरी इसी को कहते हैं।"

टाइगर नहीं, दूसरा बड़ा सेलिब्रिटी था टारगेट

मुंबई पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में इस बायत का खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने शुरुआत में टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि एक बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन जब वे अपने पहले टारगेट तक नहीं पहुंच पाए, तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया। फिलहाल अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि हमलावरों के निशाने पर कौन था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग