26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पहला निशाना कौन था? आमिर खान की इस आदत ने बचाई जान, रिपोर्ट में नया दावा

Aamir Khan Threat: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित हमलावरों का पहला निशाना आमिर खान थे। अभिनेता की दिनचर्या के कारण वे उन तक नहीं पहुंच पाए और बाद में टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की योजना बनाई। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 26 Oct 2026, 10:34 AM IST

Aamir Khan Target

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया दावा, रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों का पहला निशाना आमिर खान थे। (फोटो सोर्स-ANI)

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया दावा सामने आया है। एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कथित हमलावरों का पहला निशाना आमिर खान थे। लेकिन अभिनेता की दिनचर्या के चलते वे उन तक नहीं पहुंच पाए। इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की योजना बनाई। रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

तीन बार आमिर खान के घर के पास पहुंचे

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी फूल सिंह और रेहान अंसारी 20 सितंबर को हरियाणा से मुंबई पहुंचे थे। दोनों करीब एक महीने तक मुंबई में रहे और इस दौरान आमिर खान के घर के आसपास कम से कम तीन बार रेकी की।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान अक्सर फिल्म की शूटिंग के लिए घर से बाहर रहते थे। वहीं, घर लौटने के बाद वे कई दिनों तक बाहर नहीं निकलते थे। ऐसे में कथित हमलावरों को उन तक पहुंचने का मौका नहीं मिल पा रहा था। रिपोर्ट में इसी दिनचर्या को योजना बदलने की एक वजह बताया गया है।

ऐसे टाइगर श्रॉफ तक पहुंचे हमलावर


रिपोर्ट में बताया गया है कि आमिर खान तक पहुंचने में नाकाम रहने के बाद आरोपियों ने सितंबर के आखिरी दिनों में अनिल पंडित से संपर्क किया। इसके बाद टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की योजना बनाई गई। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक कथित तौर पर उनका प्लान बदल चुका था।

टाइगर श्रॉफ जुहू के पुष्पा नरसी पार्क में रविवार को फुटबॉल खेलने आते थे। आरोपियों को लगा कि वहां उनके आने-जाने के समय का अंदाजा लगाना आसान होगा। इसके बाद उन्होंने बांद्रा से अंधेरी में अपना ठिकाना बदल लिया।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि आरोपियों ने एक दिन के लिए टैक्सी किराए पर ली और अभिनेता के घरों के आसपास घूमने के लिए चालक को 3,000 रुपए दिए। उन्होंने ठहरने के लिए कई बार होटल भी बदले। 14 से 18 अक्टूबर के बीच वे आरआर रेजिडेंसी होटल में रहे।

आमिर खान को मिली धमकी से भी जुड़ रहे तार

जुलाई में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए आमिर खान को धमकी दिए जाने की खबर सामने आई थी। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया था और आमिर खान की गौरी स्प्रैट से शादी पर आपत्ति जताई थी। अब रिपोर्ट में कथित तौर पर आमिर खान को निशाना बनाने की योजना को इस धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि, पुलिस ने इस संबंध की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है। जांच के शुरुआती दौर में सलमान खान, आमिर खान और रणवीर सिंह समेत कुछ अभिनेताओं के घरों के आसपास आरोपियों के पहुंचने की बात भी सामने आई थी। उस समय पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया था कि ये अभिनेता निशाने पर थे या आरोपी केवल उनके घरों के आसपास गए थे।

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कथित साजिश के पीछे किसका हाथ था और हमले का असली मकसद क्या था।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग