सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लोगो ने कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, "इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं, शुभकामनाएं।" दूसरे ने लिखा, "इंतजार नहीं हो रहा एकदम जबरदस्त।" एक और ने लिखा, "मुझे पूरा यकीन है कि 'बेपरवाह' बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी। मुझे बस इतना पता है।" एक अन्य ने लिखा, "अहान, सच में मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं… आवाज, टाइटल, पोस्टर…! सब कुछ शानदार है! मैं शब्दों में बयां ही नहीं कर सकती।"