बॉलीवुड

2024 में मिलेंगी कई गुड न्यूज, दीपिका-रणवीर सहित ये बॉलीवुड सेलेब्स बनने वाले हैं मम्मी-पापा

Bollywood Couples Expecting A Baby In 2024: 2024 में कई स्टार्स पैरेंट्स बनने वाले हैं, दीपिका और रणवीर सिंह सहित बहुत से ऐसे स्टार्स हैं जो जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

less than 1 minute read
Feb 29, 2024
2024 में कई स्टार्स पैरेंट्स बनने वाले हैं

Bollywood Couples Expecting A Baby This Year: साल 2024 फिल्म इंडस्ट्री के लिए गुड न्यूज वाला साल रहा है, अरे भई मूवी या बॉक्स ऑफिस के लिहाज से नहीं, सेलेब्स के पैरेंट्स बनने वाली गुड न्यूज। पहले विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और फिर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर किलकारियां गूंजी।
इस लिस्ट में बहुत जल्द और भी नाम जुड़ने वाले हैं। चलिए जानते हैं उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जो जल्द ही मम्मी पापा बन अपने लाइफ की नई इनिंग शुरू करने वाले हैं।


2018 में शादी करने वाले बॉलीवुड के मोस्ट अडोरेबल कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पैरेंट्स बनने वाले हैं। सितंबर में इनके घर नन्हा मेहमान आएगा। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी है।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं। इन्होंने इंस्टा पर एक फोटो शेयर करते हुए ये गुड न्यूज सबसे शेयर की थी। जनवरी 2021 में दोनो ने शादी की थी।
यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi को महेश भट्ट ने दी थी वॉर्निंग, बोले- अगर तुमने ये नहीं किया तो…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन और यूट्यूबर अलाना पांडे भी प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने एक वीडियो इंस्टा पर शेयर कर ये खुशखबरी दी थी। पिछले साल ही इनकी शादी हुई थी। अनन्या पांडे मासी बनने को लेकर बहुत ही एक्साइटेड हैं।

आर्टिकल 370 एक्ट्रेस यामी गौतम भी गर्भवती हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ही उन्होंने ये गुड न्यूज लोगों से शेयर की थी। इन्होंने 2021 में सात फेरे लिए थे।
यह भी पढ़ें: Video: कभी सलमान खान की शक्ल भी नहीं देखना चाहता था ये एक्टर, आज लगा रहा गले

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल भी पैरेंट्स बनने वाले हैं। इन्होंने भी सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की थी। इनकी शादी 2022 में हुई थी।

Published on:
29 Feb 2024 12:27 pm
Also Read
View All