बॉलीवुड

1971 में भारत-पाक वॉर में शहीद हुए जांबाज की बायोपिक लेकर आ रहे हैं डायरेक्टर श्रीराम राघवन

श्रीराम राघवन इससे पहले 'बदलापुर', 'जॉनी गद्दार' और 'एजेंट विनोद' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 2:18 PM IST
Director Sriram Raghavan to direct biopic on Arun Khetarpal
Director Sriram Raghavan to direct biopic on Arun Khetarpal

बॉलीवुड में बायोपिक के इस दौर को देखकर तो यही लग रहा है कि बॉलीवुड को इस समय रियल हीरोज की कहानियां काफी पसंद आ रही हैं। इन दिनों एक के बाद एक बायोपिक फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं और कई पर काम चल रहा है। जून माह के अंत में ही डायरेक्टर राजकुमार हिरानी कि फिल्म 'संजू' रिलीज कि जाएगी। यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त कि बोयोपिक है। इसमें रणबीर कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अब ये खबर आ रही है कि डायरेक्टर श्रीराम राघवन और निर्माता दिनेश विजान ने परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने का फैसला किया है।

मशहूर कहानीकार कि बायोपिक फिल्म:
डायरेक्टर नंदिता दास मशहूर कहानीकार मंटो कि बायोपिक जल्द ही सिनेमाघरों में लेकर आ रही हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंटो के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा नवाजुद्दीन निर्देशक अभिजीत पंस कि फिल्म नवाब बाला साहेब ठाकरे में भी स्क्रिन पर दिखेंगे। गौरतलब है कि हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक मूवी ‘सूरमा’ भी जल्द ही रिलीज होने जा रही है।

अरुण 1971 में पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाई में शहीद हुए:
श्रीराम राघवन इससे पहले 'बदलापुर', 'जॉनी गद्दार' और 'एजेंट विनोद' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। बता दें कि भारतीय सेना के सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल 1971 में पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाई में शहीद हुए थे। भारत सरकार ने उन्हें बहादुरी के लिए दिया जाने वाला सबसे बड़ा मिलिट्री अवॉर्ड परमवीर चक्र से सम्मानित भी किया था। इस प्रोजेक्ट के बारे में मैडडॉक कंपनी ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'दिनेश विजान और श्रीराम राघवन बदलापुर के बाद फिर एक साथ परमवीर चक्र सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी की शानदार कहानी लेकर आ रहे हैं।'

स्टार कास्ट का नहीं हुआ कोई खुलासा:
फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। हालंकि ऐसे में देखना यह है कि फिल्म में अरुण खेत्रपाल के लीड रोल के लिए राघवन किस एक्टर का चुनाव करते हैं और इसके अलावा बाकी स्टारकास्ट में कौन से चेहरे शामिल होते हैं।

Published on:
Also Read
View All
“बेपरवाह है इश्क, क्या करूं… सब तबाह करूं”, अहान पांडे और शरवरी की नई फिल्म का ऐलान, फर्स्ट लुक आया सामने

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पहला निशाना कौन था? आमिर खान की इस आदत ने बचाई जान, रिपोर्ट में नया दावा

शिल्पा राव संग दुर्व्यवहार पर भड़कीं फिल्ममेकर सुलग्ना चटर्जी, बॉम्बे म्यूजिक प्रोजेक्ट विवाद पर बोलीं- अचानक लाइट बंद कर दीं

“टाइगर पाजी के लिए लेकर घूम रहे हैं सिक्योरिटी”, मीका सिंह ने फायरिंग की घटना के बाद दिया रिएक्शन

सलमान खान की सुरक्षा में सबसे बड़ी चुनौती क्या है? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच शेरा का पुराना बयान चर्चा में