26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CANNES 2018 में मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर सूट पहनेंगे नवाजुद्दीन

कान्स 2018 महोत्सव में नवाजुद्दीन के कपड़े प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष मल्होत्रा डिजाइन करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 1 May 2018, 4:54 PM IST

Nawazuddin Siddiqui

Nawazuddin Siddiqui

फिल्म निर्माता नंदिता दास की फिल्म 'मंटो' ने प्रतिष्ठित 71वें कान्स फिल्म महोत्सव के अन सर्टेन रिकॅार्ड कैटेगरी में जगह बनाई है। फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म की आधिकारिक सूची की घोषणा गुरुवार को महोत्सव की वेबसाइट पर की गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कान्स 2018 महोत्सव में नवाजुद्दीन के कपड़े प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष मल्होत्रा डिजाइन करेंगे। उन्होंने उनके लिए 3 अलग तरह से डिजाइनर सूट चुने हैं। एक सूट वह रेड कार्पेट पर पहनेंगे, एक 'मंटो' की स्क्रीनिंग और एक पार्टी के दौरान।

मनीष ने कही ये खास बात
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान मनीष से नवाज को लेकर बातचीत की गई। उन्होंने बताया,' मैंने उन्हें बतौर एक्टर हमेशा पसंद किया है। वो अपने काम में निपूर्ण हैं। उनकी ड्रेसिंग सेंस भी उनकी तरह सभी कलाकारों से हटकर है। ऐसे में जब मुझे उनके कपड़े डिजाइन करने का मौका मिला, इसको लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। '

'मंटो' की कहानी

'मंटो' भारत और पाकिस्तान के विभाजन के समय के हालात पर लिखने वाले मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की जीवनी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म महोत्सव की अन सर्टेन रिकॅार्ड कैटेगरी में जाने वाली यह एकमात्र भारतीय फिल्म है। बता दें कान्स फिल्म महोत्सव 8 से 19 मई तक होगा।

कान्स की खबर नंदिता ने ट्विटर पर सुनाई

नंदिता ने ट्वीट पोस्ट कर फिल्म के बारे में खुशखबरी सुनाई। उन्होंने कहा, 'हम कान्स में हैं। 'मंटो' अन सर्टेन रिकॅार्ड की आधिकारिक श्रेणी में पहुंच गई है। पूरी टीम और फिल्म के सदस्यों के लिए यह रोमांचक क्षण है।'

वहीं इस पर नवाजुद्दीन ने ट्वीट कर लिखा, 'संभव है कि सआदत हसन का निधन हो गया है लेकिन मंटो अभी भी जिंदा है। बताकर खुशी हो रही है कि 'मंटो' को कान्स 2018 की अन सर्टेन रिकॅार्ड आधिकारिक श्रेणी के लिए चुना गया है। नंदिता दास और टीम 'मंटो' को बधाई।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग