26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस का दम: कभी करते थे यूपी में स्ट्रगल आज हैं बॉलीवुड में चमकते सितारे

Uttar Pradesh के दस ऐसे आम लोग जो मायानगरी के हैं चर्चित चेहरे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 14 Mar 2018, 11:22 AM IST

lucknow news

लखनऊ. टैलेंट किसी शहर और चेहरे का मोहताज नहीं होता। अगर जुनून और जज्बा है, तो हर सपना साकार करना मुमकिन है। छोटे शहर से निकलकर बड़े शहर में अपने सपने को साकार कर नेम और फेम पाने वाले तमाम ऐसे चेहरे हैं, जो आज ऑडियंस के दिलों पर राज करते हैं। अपने टैलेंट से इन्होंने यूपी का नाम रौशन किया है। बात जब यूपी की गलियारों से निकलकर मायानगरी की चकाचौंध दुनिया में चर्चित चेहरा बनने की है, तो इसमें सबसे पहले जहन में नाम आता है बरेली की प्रियंका चोपड़ा का। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदायगी का डंका बजा कर उन्होंने साबित किया है कि टैलेंट किसी का मोहताज नहीं होता।

प्रियंका की ही तरह और भी कई ऐसे यूपी से हैं, जो आम चेहरे से चर्चित चेहरे बन गए।

अमिताभ बच्चन

अलाहाबाद कई चीजों के लिए फेमस होगा लेकिन जिस बात के लिए ये शहर ज्यादा जाना जाता है, वो हैं अमिताभ बच्चन। बॉलीवुड के सुपरस्टार बिग बी ने अलाहाबाद की गलियों से निकलकर मायानगरी में अपने एक्टिंग टैलेंट का डंका बजाया है।

लखनऊ को है इन पर फक्र

कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बीवी बनकर दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने वालीं सुमोना का ताल्लुक नवाबों की नगरी से है। इन्होंने लोरेटो कान्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है।

नमिता दुबे

लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से पढ़ाई करने वालीं नमिता जल्द ही आगामी शो बेपनाह में पूजा के रोल में नजर आएंगी। लखनऊ के कपूरथला की गलियारों में अपना बचपन बिताने वालीं नमिता ने शो बड़े भईया की दुल्हनिया में लीड रोल कर ऑडियंस की वाहवाही बटोरी।

ऋचा पनाई

ऋचा पनाई का जन्म 24 फरवरी, 1993 को लखनऊ में हुआ था। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी ऋचा पनई आज बॉलीवुड समेत टॉलीवुड और मलयालम सिनेमा का चर्चित चेहरा हैं। उन्होंने फिल्म ट्रैफिक में काम किया है। इसके साथ ही वो टॉलीवुड और मलयालम सिनेमा का चर्चित चेहरा हैं। लेकिन यहां बात सिर्फ उनकी अदायगी की नहीं है। बात है उनकी खूबसूरती की। अपनी अदायगी के साथ-साथ ऋचा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं।

अनुराग कश्यप

बॉलीवुड को नए फ्लेवर की फिल्मों से रुबरू करवाने वाले निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप गोरखपुर से हैं। अनुराग की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में आपने जो घर देखा था, वो उनके गोरखपुर जिले का था।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

मुजफ्फर नगर से मुंबई तक का रास्ता तय करना आसान नहीं था लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ये कर दिखाया। गुरुकुल कंगरी विश्वविद्यालय से कैमेस्ट्री में डिग्री हासिल करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बॉलीवुड ने तब खुले दिल से स्वागत किया था जब 2007 में अनुराग कश्यप की ब्लैक फ्राइडे रिलीज हुई थी।

चित्रांगदा सिंह रंधावा

हॉट एंड ग्लैमर्स चित्रांगदा सिंह जोधपुर से हैं। बेशक उनकी पर्सनालिटी एक मुंबई गर्ल जैसी हो लेकिन उनकी रूट्स जोधपुर से जुड़ी हैं।

लारा दत्ता

गाजियाबाद की जन्मीं लारा दत्ता का नाम बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार है।