26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जया ने बताया पीठ दर्द से परेशान हैं अमिताभ, बिगड़ती तबीयत की खबर सुन रजनीकांत ने मांगी दुआ

खराब तबीयत के बावजूद अमिताभ बच्चन शूटिंग बंद नहीं करेंगे। जांच के बाद वह शूट के लिए फिर से सेट पर मौजूद होंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 14 Mar 2018, 11:51 AM IST

amitabh bachchan

amitabh bachchan

बॅालीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य की जांच पूरी हो चुकी है। इस बारे में जया बच्चन ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि उन्‍हें कमर में दर्द था। साथ ही उन्‍हें कुछ और बीमारियां हैं। लेकिन अब वह ठीक हैं। इसके अलावा तीर्थ यात्रा के लिए देहरादून पहुंचे रजनीकांत ने भी अमिताभ बच्‍चन के स्‍वास्‍थ्‍य की खबर सुनकर उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। राजनीकांत ने कहा, 'मैं यहां तीर्थ के लिए आया हूं। यह एक आध्‍यात्‍मिक ट्रिप है और इसका पॉलिटिक्‍स से कोई मतलब नहीं है। मैंने अभी-अभी अमिताभ बच्‍चन के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में सुना। मैं भगवान से दुआ करूंगा, वह जल्‍द ही स्‍वस्‍थ्‍य हो जाएंगे।'

पेट दर्द की परेशानी

बिग बी का चैकअप मुंबई के जाने-माने डॅाक्टर जयंत के अंडर किया गया था। जयंत गैस्ट्रोलॉजिस्ट हैं। जानकारी से पता चला कि अमिताभ को पेट दर्द की परेशानी थी। प्रोडक्शन इंचार्ज राघवेंद्र ने भी इस बात की पुष्टि की है। मेडिकल चेकअप के तुरंत बाद डॉक्टरों की टीम वापस मुंबई लौट जाएगी।

शूटिंग नहीं बंद करेंगे अमिताभ

खबरों के अनुसार खराब तबीयत के बावजूद अमिताभ बच्चन शूटिंग बंद नहीं करेंगे। जांच के बाद वह शूट के लिए फिर से सेट पर मौजूद होंगे। अमिताभ ने मुंबई लौटने से साफ इनकार कर दिया है। बता दें कुछ द‍िन पहले ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भी अमिताभ का रूटीन चेकअप हुआ था।

बता दें अमिताभ बच्चन की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। अमिताभ इन दिनों जोधुपर में अपकमिंग मूवी ' ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' की शूटिंग कर रहे हैं। सुबह 4.51 पर अमिताभ ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट डाला था जिसमें उन्होंने शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी थी।

सूत्रों के अनुसार, रातभर शूटिंग करने के बाद अगली सुबह अचानक अमिताभ की तबीयत खराब हो गई थी। फिलहाल वह अपने होटल के कमरे में आराम कर रहे हैं।

अमिताभ ने ब्लॅाग में लिखा:

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॅाग में लिखा- 'सुबह के 5 बजे, एक नई सुबह की शुरूआत, कुछ लोग जीने के लिए काम करते हैं और मेहनत करते हैं। यह कठोर है, बिना मुश्किल के कुछ हासिल नहीं होता, काफी संघर्ष, निराशा और दर्द होगा...तभी हम सभी की उम्मीदें पूरी होंगी...कभी होंगी और कभी नहीं...जब वे नहीं कहे तब हमें अपना बेहतर देने की आवश्यकता है।'

उन्होंने लिखा, 'मैं कल सुबह अपने डॉक्टरों की टीम को अपने शरीर की जांच के लिए बुलाउंगा और वो मुझे फिर सेट कर देंगे .. मैं आराम करूंगा और आगे क्या होगा इसके लिए आपको सूचित करता रहूंगा।'

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान'

एक्टर आमिर खान भी इन दिनों जोधपुर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के आखिरी शूट्स में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के अलावा बॅालीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और जायरा वसीम भी मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी।

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की कहानी

इस फिल्म की कहानी मशहूर नॅावेल 'कन्फेशन्स ऑफ ए ठग' पर आधारित है। जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में चल रही यशराज बैनर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में रविवार को एक सीन शूट किया गया। इस फिल्म में मिर्जा साहब का किरदार रोनित राय निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी ठग आमिर अली के इर्दगिर्द घूमती है। आमिर एक जाना-माना ठग है जिसने अंग्रेज सरकार की नाक में दम कर रखा था। आमिर खान फिल्म में आमिर अली का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन ठग इस्माइल का रोल अदा कर रहे हैं। इस्माइल आमिर को बचपन में अपना लेता है और बड़े होने तक उसका पिता की तरह पालन- पोषण करता है।

उम्मीद करते हैं कि अमिताभ की तबीयत जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग