26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला क्रिकेट टीम को बधाई देने में बिग बी ने की भूल, हुए ट्रॉल

बिग बी ने भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत बताते हुए बधाई दे डाली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 11 Mar 2018, 5:47 PM IST

 australia

नई दिल्ली : बालीवुड के शहंशाह बिग बी सोशन मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और जश्‍न का कोई मौका छोड़ते नहीं हैं। वह जन्‍मदिन से लेकर तमाम तरह की उप‍लब्धियों पर बधाई संदेश देते रहे हैं। इस कोशिश में वह कई बार गलल ट्वीट भी कर बैठते हैं। ऐसी ही एक भूल उनसे रविवार 11 मार्च भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई देने में हो गई। उन्‍होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तस्वीर के साथ एक ट्वीट कर उन्‍हें जीत के लिए बधाई दी।

आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत बताया
यह ट्वीट करने में उनसे एक बड़ी गलती हो गई। उन्‍होंने भारतीय महिला टीम की दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत बताते हुए महिला क्रिकेट टीम को बधाई दे डाली। इसके बाद कुछ फॉलोवर्स ने उन्‍हें बधाई दी तो कुछ ने उन्‍हें उनकी गलती बतानी शुरू कर दी।

झूलन गोस्‍वामी 200 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं
मालूम हो कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 5 फरवरी से 24 फरवरी के बीच 3 वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली थी। इस दौरान भारत ने वनडे और टी-20 दोनों सीरीज जीती थी। वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 और टी-20 सीरीज में 3-1 के अंतर से जीत मिली थी। एक टी-20 मैच पूरा नहीं हो सका था। इसी सीरीज में टीम इंडिया की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 200 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं थीं और अब आस्‍ट्रेलिया की महिला टीम को भारतीय दौरे पर 3 वनडे मैचों की सीरीज की खेलनी है। इस सीरीज का पहला वनडे 12 मार्च को बड़ोदरा में खेला जाएगा।
11 मार्च को ट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई महिला टीम इंडिया। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन किया। खासतौर पर जेमिमा रोड्रिग्ज का बाउंड्री पर कमाल का कैच लपका। हमें आप पर फख्र है।

लोगों ने दिलाया गलती पर ध्‍यान
इसके बाद कुछ लोगों ने अमिताभ के ट्वीट पर पहले बधाई देनी शुरू की तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी इस गलती की तरफ ध्यान भी दिलाना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया नहीं अफ्रीका सीरीज के समय की है और कुछ ने बताया कि अभी आस्‍ट्रेलिया से सीरीज शुरू नहीं हुई है। एक यूजर ने लिखा कि लगता है कि बच्चन सर ने भविष्य देख लिया है।