Dybbuk Movie: एक्टर इमरान हाशमी जल्द ही एक और हॉरर फिल्म 'डिबुक' में नजर आने वाले हैं। फिल्म इमरान की ऑफिशियल ओटीटी डेब्यू रिलीज होगी।
Dybbuk Movie: एक्टर इमरान हाशमी जल्द ही एक और हॉरर फिल्म 'डिबुक' में नजर आने वाले हैं। फिल्म इमरान की ऑफिशियल ओटीटी डेब्यू रिलीज होगी। गौरतलब है कि इमरान की 'चेहरे' पहले थिएटर्स में उसके बाद ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म में वह Amitabh Bachchan के साथ नजर आए थे। 'डिबुक', दरअसल, यहूदी परंपराओं पर आधारित है, जिसमें एक रहस्यमयी किताब के खुलने के बाद भयानक घटनाएं होने लगती हैं। इमरान हाशमी ने फिल्म के बारे में 'पत्रिका' से बातचीत की...
मेरी सबसे डरावनी फिल्म होगी यह
मैंने पहले भी हॉरर मूवीज की हैं, लेकिन इसमें हॉरर को नए ढंग से प्रस्तुत किया गया है। शायद मेरी सबसे डरावनी हॉरर फिल्म है। इसमें जिस तरह के डरावने सीन हैं, उस तरह के दृश्य पहले नहीं देखे होंगे। यह तमिल फिल्म 'एजरा' का रीमेक जरूर है, लेकिन हमने डर को बढ़ाया है।
मेरी ऑटोबायोग्राफी 'द किस ऑफ लाइफ' पिछले साल ही आई है। इसमें मैंने बेटे की कैंसर के खिलाफ लड़ाई के बारे में लिखा है। दक्षिण के बड़े निर्देशक इस पर फिल्म बनाना चाहते थे। वह चाहते थे कि मैं इसमें काम करूं, लेकिन मैं उस ट्रॉमा को फिर से जीना नहीं चाहता और चाहता था कि कोई और काम करे। इसलिए इस किताब पर फिलहाल तो फिल्म बनते-बनते रह गई है।
'डिबुक' एक यहूदी शब्द है, जिसका अर्थ 'रूह' होता है। पहली बार दर्शक फिल्म में यहूदी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जान सकेंगे। यहूदी संस्कृति में भी डिबुक बॉक्स का जिक्र आता है। दर्शक फिल्म के मुय किरदारों सैम और माही से जरूर जुड़ाव महसूस कर करेंगे। साथ ही वे इन दोनों की लव स्टोरी के जरिए एक नई संस्कृति के बारे में जानेंगे।