बॉलीवुड

Emergency Vs Azaad: कंगना रनौत या फिर अजय देवगन, पहले दिन किसकी मूवी ने जीती बॉक्स ऑफिस की बाजी?

Emergency Vs Azaad Movie Box Office Collection: कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हो गई है। इसके साथ ही अजय देवगन की फिल्म आजाद भी रिलीज हुई है। क्या रहा इन दोनों का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चलिए आपको बताते हैं।
2 min read
Jan 18, 2025
Emergency Vs Azaad Movie Box Office Collection Day 1 Kangana Ranaut or ajay devgn who wins

Emergency Vs Azaad Movie Box Office Collection: कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हो गई है। इसके साथ ही अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' भी रिलीज हुई है। इससे राशा थडानी और अमन देवगन ने डेब्यू किया है। क्या रहा इन दोनों का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चलिए आपको बताते हैं।

इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ तमाम विरोधों के बाद रिलीज हुई है। ‘इमरजेंसी’ को कंगना रनौत ने ही डायरेक्ट किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 2.35 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

इसमें अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन जैसे प्रतिभाशाली कलाकार है। बताया जा रहा है कि पंजाब में हो रहे इस मूवी के विरोध के बाद भी फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली है।

आजाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बात करें अजय देवगन की मूवी ‘आजाद’ की तो इसने भी टिकट खिड़की पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। इसने पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। लोगों को रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की एक्टिंग पसंद आ रही है। निर्देशक अभिषेक कपूर की ये बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा थी। जानकारों का कहना है कि फिल्म के बज के मुताबिक इसकी शुरुआत सही नहीं रही है।

अब आगे देखना है कि ये कितनी कमाई करती है या फिर कंगना रनौत की मूवी इमरजेंसी से पीछे छूट जाती है।

Updated on:
18 Jan 2025 11:53 am
Published on:
18 Jan 2025 11:51 am