बॉलीवुड

‘जब भैया का ढाई किलो का हाथ उठता है तो सब उठ जाते हैं’, ‘बटवारा 1947’ की रिलीज के बीच एशा देओल ने क्यों कहा ऐसा?

Esha Deol-Sunny Deol Rakhi: बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देओल ने हाल ही में भाई सनी देओल के ढाई किलो वाले मशहूर डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो में नजर आई हैं।
2 min read
Aug 20, 2026
Esha Deol-Sunny Deol Rakhi
बटवारा 1947 फिल्म से सनी देओल की फोटो और एशा देओल (फोटो सोर्स- IMDb & Instagram/imeshadeol)

Esha Deol-Sunny Deol Rakhi: सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म को लेकर परिवार की तरफ से भी लगातार समर्थन देखने को मिल रहा है। हाल ही में हेमा मालिनी ने फिल्म की तारीफ की थी और अब सनी देओल की सौतेली बहन एशा देओल भी अपने भाई के समर्थन में नजर आई हैं। इसी बीच एशा का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सनी पाजी के बेहद लोकप्रिय 'ढाई किलो के हाथ' वाले डायलॉग का इस्तेमाल करती दिखाई दीं।

'ढाई किलो की राखी' का किया जिक्र

दरअसल, एशा देओल ने एक विज्ञापन के दौरान सनी देओल के मशहूर डायलॉग को अपने अंदाज में पेश किया। वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में सनी के 'ढाई किलो के हाथ' का जिक्र करती नजर आती हैं। इसके बाद वह इसी थीम को आगे बढ़ाते हुए 'ढाई किलो की राखी' की बात करती हैं।

एशा का अंदाज पूरी तरह से हल्का-फुल्का और मनोरंजक था। उन्होंने सनी देओल के चर्चित डायलॉग को राखी के संदर्भ से जोड़ते हुए भाई-बहन के रिश्ते को भी मजेदार अंदाज में पेश किया। वीडियो में वो सनी के हाथ की ताकत और उसके 'इक्विलिब्रियम' को लेकर भी मजेदार बातें करती दिखाई देती हैं। सनी देओल का 'ढाई किलो का हाथ' वाला डायलॉग उनकी फिल्मों के सबसे यादगार डायलॉग्स में गिना जाता है। यही वजह है कि जब भी सनी देओल के दमदार डायलॉग्स की बात होती है, यह संवाद जरूर याद किया जाता है।

सनी देओल की फिल्म को लेकर पहले भी बोली थीं एशा

एशा देओल इससे पहले भी अपने भाई सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर अपना समर्थन जाहिर कर चुकी हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने जब उनसे फिल्म को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा था कि 'बटवारा देखना आप।'

एशा इससे पहले भी सनी की फिल्मों को लेकर अपना समर्थन दिखाती रही हैं। भाई-बहन की बॉन्डिंग को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रही है। ऐसे में एशा का सनी के चर्चित डायलॉग को अपने अंदाज में इस्तेमाल करना फैंस को पसंद आ रहा है।

हेमा मालिनी भी कर चुकी हैं फिल्म की तारीफ

सनी देओल की 'बटवारा 1947' को लेकर उनकी मां और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी कहानी और संदेश की तारीफ की थी। उन्होंने खास तौर पर फिल्म में इंसानियत और आपसी सौहार्द से जुड़े संदेश को महत्वपूर्ण बताया।

फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, करण देओल और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसके निर्माता आमिर खान हैं। फिलहाल एशा देओल का सनी के ढाई किलो के हाथ वाले अंदाज को राखी से जोड़ना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। भाई की फिल्म को लेकर उनका समर्थन और यह मजेदार अंदाज एक बार फिर देओल परिवार की बॉन्डिंग को सुर्खियों में ले आया है।

Updated on:
20 Aug 2026 04:46 pm
Published on:
20 Aug 2026 04:32 pm