बॉलीवुड

4-5 दिन तक नहीं खुले दरवाजे… बदबू से हुआ खुलासा, एम.एम. बेग के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर

M.M Baig Death: चार-पांच दिन तक बंद पड़े दरवाजे और घर में फैली भीषण बदबू ने एक दुखद घटना का सच सामने ला दिया। M. M. बेग के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

2 min read
Feb 20, 2026
एम. एम. बेग (सोर्स: x @fillumwaali2 के अकाउंट द्वारा)

M.M Baig Death: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। बता दें, जाने-माने सीनियर फिल्ममेकर और एक्स-चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता एम. एम. बेग का निधन हो गया है। एम. एम. बेग करीब 70 साल के थे और काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए पहचाने जाते थे।

ये भी पढ़ें

हैंडपंप पर कपड़े धोते नजर आए सुनील ग्रोवर, स्टारडम छोड़ ये क्या वीडियो वायरल

मामले की शिकायत पुलिस को की

खबरों के अनुसार, एम.एम. बेग साहब कुछ समय पहले से ही बीमार चल रहे थे और अकेले ही अपने घर में रह रहे थे। उनके अचानक संबंधियों से संपर्क न होने पर उनके पड़ोसियों को घर से बुरी बदबू आने लगी, जिससे वे परेशान हो उठे और पड़ोसियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस जब घर का दरवाजा तोड़ा तो उनके शव की पुष्टि हुई। ये दर्दनाक घटना लगभग एक सप्ताह पहले हुई थी, लेकिन खबर हाल ही में सार्वजनिक की गई है।

बेग साहब के पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी ने बताया कि एम. एम. बेग काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने कहा, "वो बहुत ही अच्छे और प्यारे इंसान थे। उनकी मृत्यु से हम सब बेहद दुखी हैं। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।" दरअसल, पुलिस ने इस घटना के बाद कल रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच शव का पोस्टमार्टम कूपर अस्पताल में कराया।

यादगार प्रोजेक्ट्स पर काम किया

बता दें, एम. एम. बेग ने फिल्म इंडस्ट्री में कई यादगार प्रोजेक्ट्स पर काम किया था और अपने योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। फिलहाल, वे अपने बेटे बेबी गुड्डू के पिता के रूप में भी जाने जाते थे, जो बचपन में एक्टर के रूप में फेमस हुए। उनकी मृत्यु से फिल्म जगत में शोक व्याप्त है और उनके फैंस उन्हें सादर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस दुखद खबर ने इंडस्ट्री के लोगों को झकझोर कर रख दिया है और फैंस एम. एम. बेग के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।

Updated on:
20 Feb 2026 08:49 am
Published on:
20 Feb 2026 08:48 am
Also Read
View All

अगली खबर