बॉलीवुड

‘फुकरे 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, पहले दिन किया जबरदस्त कलेक्शन

Fukrey 3 box office collection: 'फुकरे 3' को अच्छे रिव्यू मिले हैं, इसका फायदा फिल्म के कलेक्शन को भी मिला है।  
less than 1 minute read
• •
Sep 29, 2023
Fukrey 3

Fukrey 3 box office collection day 1: इस गुरुवार रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। 'फुकरे 3' ने पहले दिन 8 करोड़, 50 लाख का कलेक्शन किया है। 'फुकरे 3' की कमाई का ये आंकड़ा इसलिए भी जबरदस्त है क्योंकि गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला हुआ है। 'फुकरे 3' के साथ ही गुरुवार को 'वैक्सीन वॉर' और 'चंद्रमुखी 2' भी रिलीज हुई है। वहीं शाहरुख खान की 'जवान' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में 'फुकरे 3' की ओपनिंग को अच्छा कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: भारत पहुंची पाक टीम तो रईस डायरेक्टर ने सरकार से पूछा- पाकिस्तान के एक्टर्स को भी बुला लें क्या?

'फुकरे 3' इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। फुकरे सीरीज की पहली दो फिल्में जबरदस्त हिट रही हैं। फिल्म 'फुकरे 3' का डायरेक्शन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है। फिल्म में रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और पुलकित सम्राट मुख्य रोल में हैं।

Updated on:
29 Sept 2023 11:58 am
Published on:
29 Sept 2023 11:58 am
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो