बॉलीवुड

‘रामायण’ की इस अभिनेत्री ने बोल्ड फोटोशूट से मचाया था इंडस्ट्री में तहलका, उस जमाने में लेती थी सबसे ज्यादा फीस

एक्ट्रेस ने उस वक्त कई बोल्ड फोटोशूट कराए जब महिलाओं के लिए ऐसा करना बड़ी बात मानी जाती थी।
2 min read
Apr 18, 2019
Lalita Pawar
Lalita Pawar

फिल्मों में विलेन के किरदार को एक अलग ही पहचान दिलाने वाली अभिनेत्री हैं Lalita Pawar। ललिता ने खलनायिका के रूप में खुद की पहचान बनाई। आज ललिता पवार की जयंती है। उनका जन्म 18 अप्रेल, 1916 ( Lalita Pawar birthday ) को हुआ था। ललिता को 'रामायण' में उनके मंथरा के रोल को लोग आज तक नहीं भूल सके। हमेशा ही अपने अभिनय से लोगों को दिल में डर पैदा करने वाली एक्ट्रेस अपने कॅरियर के शुरुआत में काफी बोल्ड रही हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं...

निगेटिव रोल निभाने वाली ललिता पवार अपने जमाने में बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। उन्होंने उस वक्त कई बोल्ड फोटोशूट कराए जब महिलाओं के लिए ऐसा करना बड़ी बात मानी जाती थी। आपको ये जान कर हैरानी होगी कि उनकी एक्टिंग और बोल्डनेस के चलते उन्होंने अपने समय की सारी हिरोइनों को पीछे छोड़ दिया था।

ललिता पवार की पहली फिल्म के रिलीज के बाद वह इतनी पॉपुलर हो गई थी की उनकी फीस इतनी बढ़ गई कि वो फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ फिल्में भी बनाने लगीं। इसी के चलते इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग थे जो उनसे जलते थे। पर्दे पर सख्त दिखने वाली ललिता पवार की जिंदगी बिल्कुल सरल और सामान्य थीं। लेकिन ग्लैमर से भरी इस दुनिया में उनके साथ हुए एक हादसे ने उनका सब कुछ छीन लिया। ललिता पवार को जबड़े का कैंसर हो गया था। इसके बाद 24 फरवरी, 1998 को ललिता पवार की मौत हो गई।

Updated on:
18 Apr 2019 09:27 am
Published on:
18 Apr 2019 09:27 am