बॉलीवुड

तलाक के बाद हार्दिक-नताशा का बेटा करने लगा साफ-सफाई का काम, अगस्त्य का वीडियो आया सामने

Hardik-Natasa Son Agastya: हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक के बाद उनके बेटे अगस्त्य का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो साफ सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

2 min read
Aug 17, 2024
Hardik-Natasa Son Agastya

Hardik-Natasa Son Agastya: हार्दिक और नताशा के तलाक के बाद कपल का बेटे अगस्त्य अपनी मां के साथ रह रहा है। तलाक के बाद नताशा अपने बेटे अगस्त्य को लेकर सर्बिया चली गई हैं। सर्बिया में नताशा अपने बेटे के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। सोशल मीडिया पर नताशा फोटोज और वीडियोज शेयर करके लाइफ की हर अपडेट शेयर करती रहती हैं। तलाक के बाद हार्दिक भी वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। हार्दिक के डेटिंग की खबरें भी आती रहती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हार्दिक और नताशा का बेटा अगस्त्य साफ-सफाई करते हुए नजर आ रहा है। अगस्त्य के इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।

हार्दिक- नताशा का बेटा करने लगा काम

हार्दिक की एक्स वाइफ ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अगस्त्य का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नताशा का बेटा अपने घर की साफ- सफाई करते हुए नजर आ रहा है। नताशा के बेटे ने हाथ में स्प्रे लेकर सोफा-मेज को टिशू से साफ करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को नताशा खुद रिकॉर्ड कर रही हैं। नताशा वीडियो को बनाते हुए हंस रही हैं उनकी आवाज कैमरे के पीछे से आ रही है। नताशा ने बेटे अगस्त्य के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरा नन्हा हेल्पर"

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में शादी की थी। साल 2021 में उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य का स्वागत किया था। साल 2024 के शुरुआती महीनों से उनके तलाक की खबरें सामने आने लगीं।18 जुलाई 2024 को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए हार्दिक-नताशा ने अपने अलग होने की अनाउंसमेंट कर दिया था। उन्होंने बताया कि वे मिलकर अपने बेटे की परवरिश करेंगे।  

Updated on:
17 Aug 2024 01:10 pm
Published on:
17 Aug 2024 10:13 am
Also Read
View All

अगली खबर