बॉलीवुड

Hrithik Roshan के बेटे ऋधान का लेटेस्ट लुक वायरल, लोग करने लगे इस हॉलीवुड एक्टर से तुलना

Hrithik Roshan son: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी शानदार एक्टिंग और लुक्स से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन इस बार चर्चा में उनके बेटे ऋधान रोशन आ गए हैं। हाल ही में ऋधान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
2 min read
• •
Feb 18, 2025
Hrithik Roshan son
Hrithik Roshan son

Hrithik Roshan son: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइलिश लुक के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार सुर्खियों में उनके बेटे ऋधान रोशन आ गए हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स की डॉक्यूसीरीज 'द रोशन्स' की सक्सेस पार्टी में ऋधान की मासूमियत और कूल अंदाज ने सभी का ध्यान खिंचा है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कौन हैं ऋधान रोशन?

Who is Hridhaan Roshan?

ऋधान, ऋतिक रोशन और सुजैन खान के छोटे बेटे हैं। उनका बड़ा भाई रेहान रोशन भी है। 2014 में ऋतिक और सुजैन का तलाक हो गया था, लेकिन दोनों अपने बच्चों की परवरिश में बराबर की भागीदारी निभाते हैं और एक मजबूत शेयर बॉन्ड सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक ने बटोरी सुर्खियां

पार्टी में ऋधान का कूल और स्टाइलिश लुक ऋतिक रोशन जैसा लग रहा था। ऋधान ने पार्टी में कार्गो पैंट, चेक शर्ट और टी-शर्ट कैरी की थी, जिसमें वो बेहद स्मार्ट लग रहे थे। उनकी मासूमियत और चार्म ने फैंस को दीवाना बना दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

Hrithik Roshan son comments social media

ऋधान की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, ''ये तो भविष्य का नेशनल क्रश बनने वाला है।'' तो वहीं किसी ने कहा, ''आर्यन खान और इब्राहिम अली खान को तगड़ा कॉम्पटीशन मिलने वाला है।'' कुछ लोगों ने तो उनकी तुलना उनके दादा राकेश रोशन से की तो किसी ने लिखा, ये तो बिल्कुल ऋतिक की कॉपी है।'' ऋधान की क्यूटनेस और स्टाइल देखकर फैंस पहले से ही मान रहे हैं कि वह भी अपने पिता की तरह एक दिन सुपरस्टार बन सकते हैं।

Updated on:
18 Feb 2025 11:31 am
Published on:
18 Feb 2025 11:31 am
Also Read
View All
‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है

‘असली हिम्मत इसे कहते हैं’, घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल ले कर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- रियल लाइफ हीरो

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी के पिता का आया बयान, बोले- 10-12 सालों से कोई बात नहीं हुई