Hina Khan Latest News: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने हेल्थ अपडेट के बारे में एक पोस्ट शेयर किया हैं, जिससे उनके फैंस में चिंता का माहौल बन गया है।
हिना ने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अखबार पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी और लोग यह सोचने लगे कि वह अस्पताल क्यों गई हैं।