बॉलीवुड

INDEPENDENCE DAY 2018: अमिताभ बच्चन ने कुछ इस अंदाज में फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके को पूरा देश जोश के साथ मना रहा है। इसी खास मौके को बॉलीवुड जगत भी जोश के साथ मना रहा है। बी-टाउन के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज में फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 9:33 AM IST
independence day 2018: amitabh bachchan tweet on this ocassion
independence day 2018: amitabh bachchan tweet on this ocassion

आज देश की आजादी को 71 साल पूरे हो गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके को पूरा देश जोश के साथ मना रहा है। इसी खास मौके को बॉलीवुड जगत भी जोश के साथ मना रहा है। बी-टाउन के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज में फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी हैं। बच्चन साहब ने बाबू जी (हरिवंश राय बच्चन) की कव‍िता शेयर कर फैंस को बधाई दी।

ब‍िग बी ने पोस्ट के साथ ल‍िखा, "स्वततंत्र हैं हम ; और स्वतंत्रता दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं; और पूज्य बाबूजी की एक कविता इस अवसर पे।

गौरतलब है कि अमिताभ की सुपहिट फिल्म शोले भी 15 अगस्त के द‍िन र‍िलीज हुई थी। बिग बी ने शोले के 43 सालों को याद करते हुए पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में एक्टर ने ल‍िखा, 'ये फिल्म 15 अगस्त को रि‍लीज हुई थी, ये बताने के बाद कुछ ल‍िखने की जरूरत नहीं बचती।'

इसके अलावा इस खास मौके पर एक्टर फरहार अख्तर ने भी फैंस को संदेश द‍िया है। फरहान के लिए 15 अगस्त का द‍िन बेहद खास है, उनकी फिल्म गोल्ड भी आज स‍िनेमाघरों में र‍िलीज हो गई है। फरहान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। देशभक्त‍ि के जज्बे से सराबोर ये फिल्म फैंस के ल‍िए एक्टर का सबसे बेहतरीन तोहफा है। गौरतलब है कि फिल्म में अक्षय एक हॉकी प्लेयर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय अपनी जिंदगी से परेशान हैं क्योंकि वह इंग्लैंड के लिए हॉकी खेलते-खेलते थक चुके हैं। अब वे अपने देश के लिए कुछ करना चाहते हैं और इसी के चलते बाद में ये निर्णय लेते हैं कि वह भारतीय हॉकी टीम के लिए खेलेंगे और उस टीम के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। इसी के साथ भारत को मिल जाता है उसका पहला ओलपिंक गोल्ड मेडल।

Published on: