26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखें पीएम मोदी के संग लालकिले पर जश्न-ए-आजादी के रंग

आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने दिया लाल किले की प्राचीर से भाषण, जानिए प्रमुख बातें, देखें आजादी के रंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 15 Aug 2018, 9:27 AM IST

pm modi

देखें पीएम मोदी के संग लालकिले पर जश्न-ए-आजादी के रंग

नई दिल्ली। आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई ऐलान किए तो पिछले सालों में हुई देश की प्रगति और विकास की रफ्तार पर लोगों को रूबरू करवाया। वीडियो में देखें जब पीएम मोदी लाल किला पहुंचे...

स्वतंत्रता दिवसः गांधी जी ने सत्याग्रही तैयार किए उनकी प्रेरणा से स्वच्छाग्रही बने, पीएम मोदी के भाषण की 10 बातें

लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश आज नई ऊंचाईयों को पार कर रहा है। आज का सूर्योदय नए उत्साह को लेकर कर आया है। हमारे देश में 12 साल में एक बार नीलकुरिंज का पुष्प उगता है, इस साल ये पुष्प तिरंगे के अशोक चक्र की तरह खिल रहा है।

पीएम ने कहा कि आज देश के कई राज्यों की बेटियों ने सात समंदर को पार किया और सभी को तिरंगे से रंग दिया। उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का पर्व उस समय मना रहे हैं, जब आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है।

मोदी ने कहा, 'मैं आज देशवासियों को एक खुशखबरी दे रहा हूं। 2022 में जब देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होंगे या हो सके तो उससे पहले मां भारत को कोई संतान, चाहे बेटा हो या बेटी, अंतरिक्ष में जाएगा। उसके हाथ में तिरंगा होगा। इसके साथ ही भारत मानव को अंतरिक्ष में पहुंचाने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में लोगों ने सिर्फ नई सरकार नहीं बनाई है, जबकि उन्होंने देश को बनाने के लिए काम किया है. आज देश में 125 करोड़ हिंदुस्तानी नया देश बनाने में जुटे हैं। पीएम मोदी बोले कि हमें ये देखना होगा कि हम कहां से चले थे और कहां पर पहुंचे थे ये हमें देखना होगा. अगर हम 2013 को इसका आधार मानें और अगर 2014 के बाद से देश की रफ्तार देखें तो आपको हैरानी होगी।