24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वतंत्रता दिवसः गांधी जी ने सत्याग्रही तैयार किए उनकी प्रेरणा से स्वच्छाग्रही बने, पीएम मोदी के भाषण की 10 बातें

लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए जानिए पीएम मोदी के भाषण की 10 खास बातें...

3 min read
Google source verification
pm modi

स्वतंत्रता दिवसः गांधी जी ने सत्याग्रही तैयार किए उनकी प्रेरणा से स्वच्छाग्रही बने, पीएम मोदी के भाषण की 10 बातें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह 7.30 बजे लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया। इससे पहले पीएम ने राजघाट पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का ये लाल किले के प्राचीर से आखिरी भाषण दिया...आइए जानते हैं उनके भाषण की पांच बड़ी बातें...


1. जन आरोग्य अभियान का ऐलान
लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश की जनत का सेहत का तोहफा दिया। उन्होंने ऐलान किया कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान का शुभारंभ होगा। इसके तहत 10 करोड़ परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।


2. गांधी जी की प्रेरणा से तैयार हुए स्वच्छाग्रही
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी ने सत्याग्रही तैयार किए थे। आजादी के बाद उनकी प्रेरणा ने देश में स्वच्छाग्रही तैयार किए हैं। अब देशभर में स्वच्छता को लेकर लोगों में जिम्मेदारी का भाव आया है।

3. नई ऊंचाईयों को पार कर रहा देश
आज नई ऊंचाईयों को पार कर रहा है। आज का सूर्योदय नए उत्साह को लेकर कर आया है। हमारे देश में 12 साल में एक बार नीलकुरिंज का पुष्प उगता है, इस साल ये पुष्प तिरंगे के अशोक चक्र की तरह खिल रहा है। पीएम ने कहा कि आज देश के कई राज्यों की बेटियों ने सात समंदर को पार किया और सभी को तिरंगे से रंग दिया। उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का पर्व उस समय मना रहे हैं, जब आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है।

4. दुनिया का छठीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हम
अभी-अभी संसद के दोनों सदनों के सत्र खत्म हुए हैं, हमारे कोशिश है कि सदन से हमने देश में सामाजिक व्यवस्था के न्याय को आगे बढ़ाने का काम किया है। ओबीसी आयोग को हमने संवैधानिक दर्जा देकर उन्हें बराबरी का हक दिया है। प्रधानमंत्री बोले कि आज हर भारतीय इस बात का गर्व कर रहा है आज हम दुनिया की छठीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।


5. जाग गया है सोया हुआ हाथी
पीएम मोदी ने कहा देश की ख्याति अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर बढ़ी है। भारत की भूमिका अंतरराष्‍ट्रीय मंचों में पर बढ़ी है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि भारत एक सोया हुआ हाथी है जो जाग गया है। 2014 से पहले दुनिया की गणमान्य संस्थाएं और अर्थशास्त्री कभी भारत के लिए क्या कहा करते थे। वह भी एक जमाना था कि हिंदुस्तान की अर्थव्‍यवस्‍था बड़ी रिस्क से भरी है वही लोग आज हमारे रिफॉर्म की तारीफ कर रहे हैं।

6. जलियंवाला बाग के सौ साल से पहले शदीहों को नमन

पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल जलियांवाला बाग कांड को सौ साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं। देश की आजादी के लिए कई महापुरुषों ने अपनी जान दी है, मैं उन सभी को नमन करता हूं। पीएम ने इस दौरान देश के सभी जवानों को सलाम किया और देश की सेवा के लिए उनका धन्यवाद किया।

7. ...तो देश के घरों में गैस पहुंचने में लग जाते कई साल
जिस रफ्तार से 2013 में गैस कनेक्शन दिया जा रहा था, अगर वही पुरानी रफ्तार होती तो देश के हर घर में सालों तक भी गैस कनेक्शन नहीं पहुंच पाता। देश आज रिकॉर्ड अन्‍न उत्‍पादन कर रहा है। कौशल विकास पर तेज से काम चल रहा है। हमारे देश से अपेक्षाएं बहुत ज्‍यादा हैं। हम बड़े लक्ष्‍य लेकर आगे बढ़ेंगे।


8. विकास की रफ्तार में आई तेजी
प्रधानमंत्री बोले कि आज देश में शौचालय बनाने, गांव में बिजली पहुंचाने, गरीबों को एलपीजी गैस कनेक्शन देने, ऑप्टिकल फाइबर बिछाने की रफ्तार सबसे तेज हुई है। अगर 2013की रफ्तार से चलते तो ऐसा करने में दशकों लग जाते. पीएम ने कहा कि देश, व्यवस्था, अधिकारी, लोग सब वही हैं लेकिन आज देश बदलाव महसूस कर रहा है।

9. स्वरोजगार के लिए 13 करोड़ मुद्रा लोन
पीएम मोदी ने कहा 13 करोड़ नौजवानों ने मुद्रा लोन लिया और आज अपने स्‍वरोजगार को आगे बढ़ रहे हैं। डिजिटल इंडिया का विस्‍तार गांवों तक हो रहा है। 3 लाख से ज्‍यादा कॉमन सर्विस सेंटर देशभर के गांवों में चल रहे हैं। हमारा देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2022 तक हम किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्‍य रखा है। कई नई फसलों का रिकॉर्ड उत्‍पादन हो रहा है। सरकार का पूरा ध्यान कृषि क्षेत्र में बदलाव और आधुनिकता लाने का है। बीज से बाजार तक योजना ने सराहनीय कार्य किया है।

10. वैज्ञानिकों ने 100 से ज्यादा सैटेलाइट छोड़े
देश के वैज्ञानिकों ने 100 से अधिक सैटलाइट छोड़े हैं। अब देश का मानव सहित अंतरिक्ष में जाने का लक्ष्‍य है। वर्ष 2022 तक या उससे पहले यानी आजादी के 75वें वर्ष में भारत का कोई नागरिक अंतरिक्ष में जाएगा। उनके हाथ में तिरंगा झंडा होगा। इसके साथ ही भारत मानव को अंतरिक्ष में पहुंचाने वाला देश बन जाएगा।