6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हम मक्खन पर लकीर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने वाले हैं’, जानें PM मोदी के भाषण की ख़ास बातें

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
3 min read
Google source verification
pm modi flag hoisting red fort

लाल किले से स्वाधीनता दिवस के राष्ट्रीय समारोह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के मुख्य अंश


- जम्मू कश्मीर में लोकतांत्रिक इकाइयों को और मजबूत करने के लिए लंबे समय से टल रहे पंचायत और निकाय चुनाव भी जल्द कराये जाने की तैयारी चल रही है
- जम्मू-कश्मीर के लिए अटल जी का आह्वान था- इंसानियत, कश्मीरियत, जम्हूरियत। मैंने भी कहा है, जम्मू- कश्मीर की हर समस्या का समाधान गले लगाकर ही किया जा सकता है। हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है
- आज देश ईमानदारी का उत्सव मना रहा है
- अगर योजनाओं से किसी को पुण्य मिलता है तो सरकार को नहीं बल्कि ईमानदार करदाताओं को मिलता है
- 6 करोड़ लोग ऐसे थे, जो पैदा ही नहीं हुए और उनके नाम पर सरकारी योजनाओं का लाभ जा रहा था
- 25 सितंबर को, पंडित दीन दयाल की जयंती पर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू कर दिया जाएगा
- हम मक्खन पर लकीर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने वाले हैं: PM
- आज हमारा पूरा ध्यान कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने का, आधुनिकता लाने का है:
- आज मेरा सौभाग्य है कि इस पावन अवसर पर मुझे देश को एक और खुशखबरी देने का अवसर मिला है। साल 2022, यानि आजादी के 75वें वर्ष में और संभव हुआ तो उससे पहले ही, भारत अंतरिक्ष में तिरंगा लेकर जा रहा है
- 13 करोड़ मुद्रा लोन, उसमें भी 4 करोड़ लोगों ने पहली बार लोन लिया है, ये अपने आप में बदले हुए हिन्दुस्तान की गवाही देता है:
- एक समय था जब नॉर्थ ईस्ट को लगता था कि दिल्ली बहुत दूर है, आज हमने दिल्ली को नॉर्थ ईस्ट के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया है
- 2014 से पहले दुनिया की गणमान्य संस्थाएं और अर्थशास्त्री कभी हमारे देश के लिए क्या कहा करते थे, वो भी एक जमाना था कि हिंदुस्तानी की इकॉनोमी बड़ी रिस्क से भरी है वही लोग आज हमारे रिफॉर्म की तारीफ कर रहे हैं
- जब हौसले बुलंद होते हैं, देश के लिए कुछ करने का इरादा होता है तो बेनामी संपत्ति का कानून भी लागू होता है
- जिस रफ्तार से 2013 में गैस कनेक्शन दिया जा रहा था, अगर वही पुरानी रफ्तार होती तो देश के हर घर में सालों तक भी गैस कनेक्शन नहीं पहुंच पाता

- आज मेरा सौभाग्य है कि इस पावन अवसर पर मुझे देश को एक और खुशखबरी देने का अवसर मिला है। साल 2022, यानि आजादी के 75वें वर्ष में और संभव हुआ तो उससे पहले ही, भारत अंतरिक्ष में तिरंगा लेकर जा रहा है
- छोटी नौका में समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाकर नौसेना की जांबाज अधिकारियों ने तिरंगे का मान बढाया: मोदी
- छोटे छोटे आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया
- आजादी के वीर सेनानियों को नमन और श्रद्धांजलि
- मानसून सत्र सामाजिक न्याय को समर्पित रहा
- भारत को आत्मनिर्भर बनाना और दुनिया में उसकी साख बढाना हमारा संकल्प
- सवा सौ करोड देशवासी देश बनाने में जुटे हैं
- यदि देश 2013 की रफ्तार से चलता तो सभी गांवों में बिजली नहीं पहुंचती
- वर्ष 2013 की तुलना में सरकार के कदमों से गांवों में चार गुणा ज्यादा मकान बनाए जा रहे है
- देश की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को निरंतर प्रयास करना होगा है
- जीएसटी से नया विश्वास पैदा हुआ है
- वैश्वीकरण के युग में पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है
- सरकार हिम्मत के साथ बडे फैसले लेने का सामथ्र्य रखती है
- दुनिया के निवेशकों का भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा बढ़ा है
- अरबों खरबों डालर का निवेश भारत में हो रहा है
- अगले तीन दशक तक विश्व अर्थव्यवस्था को भारतीय अर्थव्यवस्था गति देगी
-भारत के पासपोर्ट की ताकत बढी है
- पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास की नयी योजनाएं चल रही है
- केन्द्र की नीतियों ने दिल्ली को पूर्वोत्तर के दरवाजे पर लाकर खडा कर दिया है

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग