बॉलीवुड

International Yoga Day: 43 साल की करीना कपूर की फिटनेस का राज है ये योगासन, रोजाना करती हैं

Kareena Kapoor: 43 की उम्र में भी फिट दिखती हैं एक्ट्रेस करीना कपूर, यहां जानिए उनकी फिटनेस का राज।

2 min read
Jun 20, 2024
international yoga day kareena kapoor fitness Mantra Is chakrasana

Kareena Kapoor Fitness: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्मों के लिए ही नहीं अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वो दो बच्चों की मां हैं और 43 साल की होने के बाद भी आजकल के नौजवानों को फिटनेस में मात देती हैं।

करीना कपूर की फिटनेस का राज

उनकी फिटनेस का राज है योग। करीना कपूर खान रोजाना योग करती हैं। साथ ही अपने सोशल मीडिया पर योग करते हुए अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। उनका फेवरेट योगासन है चक्रासन
यह भी पढ़ें ‘पुष्पा-2’ की टीम के साथ मिलाया Sunny Deol ने हाथ, अब साउथ में ही होगा धमाका, सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

कुछ दिनों पहले उन्होंने चक्रासन करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो आते ही वायरल हो गया था। तभी से ही लोगों को उनके फिट होने का राज पता चला। साथ ही लोगों ने भी इसे अपने रूटीन में शामिल करने की बातें कमेंट बॉक्स में कही थी। यहां देखिए वीडियो:

चक्रासन के फायदे

चक्रासन करने के कई फायदे होते हैं। ये आपको फिट रहने और वजन करने में हेल्प करता है। इससे शरीर लचीला होता है और पाचन शक्ति भी बढ़ती है। आप भी इसे एक्सपर्ट की मदद से आसानी से कर सकते हैं।

करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर बहुत जल्द ‘’सिंघम अगेन’ में दिखाई देंगी। इस मल्टीस्टारर मूवी में अजय देवगन, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार जैसे स्टार्स हैं।

Published on:
20 Jun 2024 07:04 pm