8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पुष्पा-2’ की टीम के साथ मिलाया Sunny Deol ने हाथ, अब साउथ में ही होगा धमाका, सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

Sunny Deol Upcoming Movie: सनी देओल बहुत जल्द साउथ इंडियन सिनेमा में डेब्यू करेंगे। यहां जानिए उनकी डेब्यू मूवी से जुड़ी सारी डिटेल्स।

2 min read
Google source verification
Sunny Deol Upcoming Movie Gopichand Malineni announces his next film with actor

Sunny Deol Upcoming Movie: बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट की है। वो अब साउथ इंडियन सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। वो साउथ के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी (Gopichand Malineni) के साथ एक एक्शन फिल्म पर काम करेंगे।

पुष्पा-2 के मेकर्स बना रहे हैं ये फिल्म

इस फिल्म की घोषणा उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये की है। सनी देओल (Sunny Deol) की इस मूवी को माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करेंगे जो अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa-2) के भी मेकर्स हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए मेकर्स ने दावा किया है कि ये अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें Shraddha Kapoor को लाइक करता है ये एक्टर, खुलेआम किया इजहार, अब राहुल मोदी का क्या होगा?

इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

मूवी का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है लेकिन इसे ‘SDGM’ कहा जा रहा है। इसका मतलब सनी देओल गोपीचंद मलिनेनी है। सनी पाजी 22 जून से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसमें उनके अलावा सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने की ऐसी हरकत, लोगों को होने लगी चिंता, बोले-ऐसा मत करो

गोपीचंद की आखिरी मूवी

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

आज हैदराबाद में इसका मुहूर्त शॉट और पूजा सेरेमनी रखी गई थी। इसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म को लॉन्च किया है। डायरेक्टर गोपीचंद की आखिरी फिल्म 2023 में रिलीज हुई सुपरहिट ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ थी। नंदमुरी बालकृष्ण ने इसमें लीड रोल प्ले किया था।