Shahrukh Khan And Anant Ambani Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और अंबानी परिवार के बीच का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। अक्सर शाहरुख खान को अंबानी परिवार के हर छोटे-बड़े इवेंट, शादी समारोह या पारिवारिक जश्न में बेहद गर्मजोशी के साथ आते-जाते देखा गया है। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी से लेकर अनंत अंबानी तक, पूरे परिवार के साथ शाहरुख की खास बॉन्डिंग कई मौकों पर कैमरों में कैद हुई है। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं।