21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

करण जौहर के इंटीमेसी वाले सवाल पर क्या बोल गए अक्षय कुमार? हंसकर लोट-पोट हुए रवि किशन

Akshay Kumar-Ravi Kishan In Koffee With Karan S9: करण जौहर के शो कॉफी विद करण के अगले एपिसोड में खिलाड़ी कुमार और भोजपुरी स्टार एक साथ देखने को मिलेंगे। रवि किशन और अक्षय कुमार मिलकर इस एपिसोड में धमाल मचाने वाले हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 21 Nov 2026, 4:09 PM IST

Akshay Kumar-Ravi Kishan In Koffee With Karan S9

रवि किशन-अक्षय कुमार (फोटो सोर्स- Instagram/Karanjohar)

Akshay Kumar-Ravi Kishan In Koffee With Karan S9: करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 9' का नया एपिसोड इस बार काफी मनोरंजक होने वाला है। शो में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेता-सांसद रवि किशन बतौर मेहमान नजर आएंगे। मेकर्स ने एपिसोड का नया प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें तीनों के बीच जमकर हंसी-मजाक देखने को मिल रहा है।

कहीं अक्षय कुमार अपनी हाजिरजवाबी से करण जौहर को चौंकाते हैं, तो कहीं रवि किशन अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान रवि अक्षय को अपना वायरल डांस भी सिखाते हैं।

अक्षय कुमार ने बताया रवि किशन को इमोशनल इंसान

प्रोमो की शुरुआत करण जौहर के अक्षय कुमार का स्वागत करने से होती है। इसके बाद शो में रवि किशन की एंट्री होती है। करण उनका परिचय जेन-जी के पसंदीदा कलाकार के तौर पर करवाते हैं। इसके बाद अक्षय और रवि की जोड़ी कॉफी काउच पर खूब मस्ती करती दिखाई देती है।

बातचीत के दौरान अक्षय कुमार रवि किशन की तारीफ करते हुए कहते हैं, 'मैं इसका कॉमेडी साइड सब जानता हूं, लेकिन यह असल में बहुत इमोशनल इंसान है।' इसके बाद रवि किशन अपने फिल्मी सफर और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए किए गए संघर्ष के बारे में बात करते हैं।

रवि किशन बोले- घिसटता हुआ यहां तक पहुंचा हूं

प्रोमो में रवि किशन अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए कहते हैं कि कुछ लोग चलते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं, लेकिन वह घिसटते हुए यहां तक पहुंचे हैं। वो कहते हैं, 'लोग चलते हुए आते हैं और पहुंच जाते हैं। मैं घिसटता हुआ आया हूं और तब जाकर यहां पहुंचा हूं।'

इसके साथ ही रवि किशन कहते हैं कि अपना शंख खुद ही बजाना पड़ता है। उनके इस बयान का मतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कई बार इंसान को खुद ही अपनी खूबियों और काम के बारे में बताना पड़ता है।

अक्षय कुमार को सिखाया अपना वायरल डांस

शो के प्रोमो में सबसे मजेदार पल तब आता है, जब अक्षय कुमार रवि किशन से उनका वायरल डांस सीखने की इच्छा जाहिर करते हैं। इसके बाद रवि किशन उन्हें अपना चर्चित डांस स्टेप करके दिखाते हैं। अक्षय भी उनके साथ डांस करने की कोशिश करते हैं।दोनों की यह जुगलबंदी प्रोमो में दर्शकों का ध्यान खींच रही है। करण जौहर भी इस मस्ती का हिस्सा बनते नजर आते हैं।

करण के इंटीमेट सवाल पर अक्षय ने दिया मजेदार जवाब

'कॉफी विद करण' में करण जौहर अपने मेहमानों से निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने अक्षय कुमार को एक मजेदार सवाल में उलझाने की कोशिश की। करण ने अक्षय से पूछा कि अगर उन्हें एक साल तक वर्कआउट नहीं करने और एक साल तक सेक्स नहीं करने में से किसी एक विकल्प को चुनना पड़े, तो वह क्या चुनेंगे?

इस पर अक्षय कुमार ने ऐसा जवाब दिया कि करण जौहर भी हैरान रह गए। अक्षय ने कहा, 'लेकिन सेक्स सबसे अच्छा वर्कआउट नहीं है क्या?' उनका जवाब सुनकर रवि किशन जोर-जोर से हंसने लगते हैं। अक्षय की इस हाजिरजवाबी ने प्रोमो को और दिलचस्प बना दिया है।

रवि किशन के डायलॉग पर करण ने ली चुटकी

बातचीत के दौरान रवि किशन अपना मशहूर डायलॉग 'जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा' भी बोलते हैं। इस पर करण जौहर कहते हैं कि अक्षय कुमार की फिलॉसफी भी कुछ ऐसी ही है और शायद वह भी इस बात से सहमत होंगे।

बता दें कि 'कॉफी विद करण 9' का नया एपिसोड 25 नवंबर, बुधवार को शाम 7 बजे प्रसारित होगा। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार और द पीकॉक हब पर देख सकेंगे। प्रोमो को देखकर साफ है कि अक्षय कुमार, रवि किशन और करण जौहर की यह तिकड़ी दर्शकों को हंसी और मनोरंजन का भरपूर मौका देने वाली है।