21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

सलमान की ‘मातृभूमि’ से टक्कर के बीच श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- फिल्म अच्छी लग रही है

Maatrubhumi Vs Eetha Box Office Clash: श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में सलमान खान की 'मातृभूमि' के साथ फिल्म का क्लैश होने वाला है। इसी बीच अभिनेत्री श्रद्धा के लिए कंगना रनौत ने अपना समर्थन दिखाया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 21 Nov 2026, 2:23 PM IST

Kanagana Ranaut On Eetha

श्रद्धा कपूर-कंगना रनौत (फोटो सोर्स- IMDb)

Kanagana Ranaut On Eetha: श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईथा' रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में श्रद्धा मशहूर मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से मुकाबला होने वाला है। इस बीच अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने श्रद्धा कपूर की फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म को लेकर अपना समर्थन जाहिर किया।

कंगना की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब दोनों फिल्मों की रिलीज को लेकर चर्चा तेज है। इससे पहले सलमान खान भी 'ईथा' के साथ अपनी फिल्म के क्लैश पर अफसोस जता चुके हैं। उन्होंने श्रद्धा को फोन करके माफी मांगने की बात कही थी।

कंगना रनौत ने की श्रद्धा की फिल्म की तारीफ

कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी। इस पोस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से भारत के मशहूर लोगों का नक्शा तैयार किया गया था। इसमें हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र में कंगना का नाम दिखाया गया था।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना ने अपने बचपन से जुड़ी एक बात बताई। उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बहन के बाद जब उनका जन्म हुआ, तो उनकी दादी-नानी ने स्थानीय हिमाचली बोली में उन्हें 'बडू' नाम दिया था। कंगना के मुताबिक, इस शब्द का मतलब 'अनचाही' होता है। उन्होंने इस अनुभव के जरिए उस दौर में कुछ परिवारों में बेटे की चाह और बेटियों को लेकर बनी सोच की ओर भी इशारा किया।

इसी पोस्ट में कंगना ने श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "इसके अलावा, श्रद्धा कपूर की फिल्म अच्छी लग रही है।"

कंगना की इस छोटी-सी प्रतिक्रिया के बाद उनका इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। फिल्म रिलीज से पहले किसी दूसरी अभिनेत्री की ओर से मिला यह समर्थन 'ईथा' की चर्चा को और बढ़ा रहा है।

विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर बनी है 'ईथा'

'ईथा' एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं। इसकी कहानी महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है।

विठाबाई ने लावणी और तमाशा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर उनके किरदार को पर्दे पर निभा रही हैं। ट्रेलर में श्रद्धा पारंपरिक नौवारी साड़ी पहने मंच पर लावणी करती नजर आती हैं। उनके डांस मूव्स, हाव-भाव और डायलॉग डिलीवरी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई है।

ट्रेलर देखने के बाद कुछ फैंस ने इसे श्रद्धा के करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक बताया है। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि श्रद्धा विठाबाई के किरदार को किस तरह पर्दे पर उतार पाई हैं।

फिल्म में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब

'ईथा' में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट में अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता शामिल हैं।

फिल्म पहले तय समय पर रिलीज नहीं हो पाई थी और इसकी रिलीज में देरी हुई। अब मेकर्स इसे 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में लाने की तैयारी कर रहे हैं। श्रद्धा के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें उन्हें एक ऐसी कलाकार का किरदार निभाने का मौका मिला है, जिसकी पहचान महाराष्ट्र की लोककला से जुड़ी रही है।

सलमान खान की 'मातृभूमि' से होगा मुकाबला

4 दिसंबर को 'ईथा' का मुकाबला सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से होगा। सलमान ने हाल ही में इस क्लैश पर अफसोस जताया था। उन्होंने बताया था कि जब उनकी फिल्म की रिलीज डेट घोषित हुई, तब उन्हें श्रद्धा की फिल्म के बारे में जानकारी नहीं थी। बाद में उन्होंने श्रद्धा को फोन करके माफी भी मांगी।

सलमान ने दर्शकों से 'ईथा' देखने की अपील की थी और फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी थीं। अब कंगना रनौत की तारीफ के बाद श्रद्धा की फिल्म को लेकर एक और चर्चा शुरू हो गई है। दोनों फिल्मों की रिलीज में अभी समय है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर होने वाली इस टक्कर को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।