Ranbir Kapoor Ramayana Controversy: इस साल दिवाली से दो दिन पहले यानि 5 नवम्बर को नितेश तिवारी की रामायण फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन फिल्म से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी फिल्म के किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ जाती है तो कभी कपड़ों तो कभी VFX और फिल्म के म्यूजिक को लेकर यूजर्स और आलोचक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि मुंबई के दादर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, और यश स्टारर 'रामयण' के राम-लक्ष्मण के किरदारों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।