बॉलीवुड

पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड धवस्त कर सकती है ‘कलंक’, इतने करोड़ कमाकर बनेगी साल की सबसे बड़ी ओपनर!

फिल्म में Varun Dhawan, Alia Bhatt, Sonakshi Sinha, Aditya Roy Kapoor, Madhuri Dixit, Sanjay Dutt लीड किरदार में हैं।
less than 1 minute read
Apr 17, 2019
kalank-first-day-box-office-predection
kalank-first-day-box-office-predection

इस हफ्ते सिनेमाघरों में मल्टीस्टारर फिल्म कलंक (Kalank) दस्तक दे चुकी है। फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त (Varun Dhawan, Alia Bhatt , Sonakshi Sinha, Aditya Roy Kapoor , Madhuri Dixit , Sanjay Dutt) लीड किरदार में हैं। शुरुआती रुझान में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो माना जा रहा है कि पहले ही दिन यह मूवी करीब 20-23 करोड़ की कमाई कर सकती है। ऐसा होता है तो फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर भी बन सकती है। बता दें, 'केसरी' ने फर्स्ट डे 21.06 रुपए की कमाई की थी। 'कलंक' का बजट तकरीबन 85 करोड़ रुपए और देश में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। इस तरह कहा जा सकता है कि फिल्म पहले ही हफ्ते अपना बजट निकाल लेगी।

हालांकि फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती 26 अप्रेल को रिलीज हो रही हॉलीवुड फिल्म Avengers Endgame से है। इस फिल्म को लेकर पूरी दुनिया में जबरदस्त क्रेज है। भारत में भी इसके चाहने वालो की बड़ी तादाद है।

Published on:
17 Apr 2019 12:29 pm