बॉलीवुड

कंगना रनौत का मंडी सीट से टिकट मिलने पर पहला रिएक्शन, बोलीं- BJP ने हमेशा मुझे…

Kangana Ranaut Mandi Seat Ticket: कंगना रनौत का बीजेपी से टिकट मिलने के बाद पहला रिएक्शन सामने आया है, उन्होंने बीजेपी के लिए इंस्टाग्राम पोस्ट पर दिल की बात लिखी है।
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2024, 9:04 AM IST
kangana_ranaut_first_reaction_after_got_ticket_himachal_pradesh_mandi_seat_actress_thanks_bjp_.jpg
कंगन रनौत ने टिकट मिलने के बाद पहला रिएक्शन आया सामने

Kangana Ranaut Mandi Seat Ticket: कंगना रनौत ने बीजेपी में एंट्री कर ली है। उन्हें बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से लोकसभा चुनाव में खड़ा कर दिया है। इसी की खुशखबरी जाहिर करते हुए कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कि है, उन्हें एक लंबा चौड़ा मैसेज लिखकर पार्टी का धन्यवाद किया है, आइये जानते हैं कंगना ने क्या लिखकर अपनी खुशी जाहिर की है...



कंगना रनौत को रविवार को बीजेपी ने मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया है। वह साल 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए एकदम तैयार हैं। ऐसे में कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन रहा है। आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। मैं लोकसभा चुनाव लड़ने पर हाईकमान के फैसले का पालन करती हूं। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। धन्यवाद!'

कंगना के इस पोस्ट के बाद कंगना रनौत के फैंस उन्हें बधाई देने लगे। एक फैन ने लिखा- यहां तक पहुंचने के लिए बधाई हो कंगना। दूसरे फैन ने लिखा- बधाई हो हम हिमाचल में आपके लिए प्रचार करने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, तीसरे ने लिखा- आपको शुभकामनाएं। आप फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग , डायरेक्टर और एक प्रोड्यूसर के रूप में सफल हुई हैं। अब राजनीति और देश सेवा में चमकने का समय है।

Published on:
Also Read
View All