बॉलीवुड

वोट डालने पहुंची कंगना भड़की कांग्रेस पर ,कहा-पहले हम इटालियन सरकार के नौकर..

अभिनेत्री ने कहा, 'आजकल के नेता लंदन में जाकर आराम करते हैं। देश में रेप, गरीबी और प्रदूषण बढ़ रहा है।
less than 1 minute read
Apr 29, 2019
kangana ranaut
kangana ranaut

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मुंबई में आज चौथे चरण की वोटिंग हुई। बॉलीवुड स्टार्स भी मतदान करने पहुंचे। पोलिंग बूथ पर बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। अभिनेत्री कंगना रनौत भी वोट डालने पहुंची। इस दौरान उन्होंने साडी पहनी थी। वोट डालने पहुंची कंगना ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

अभिनेत्री ने कहा, 'आज का दिन बहुत खास है। ये पांच साल में एक बार आता है इसलिए इसका अच्छे से उपयोग करना चाहिए। मुझे लगता है कि भारत अब सही मायने में आजाद हो पाया है। क्योंकि इससे पहले तक हम मुगल, ब्रिटिश और इटालियन सरकार के नौकर बने हुए थे। हालांकि कंगना ने कांग्रेस का नाम नहीं लिया लेकिन उनके इटालियन शब्द से उनका इशारा कांग्रेस की तरफ ही था।

साथ ही अभिनेत्री ने कहा, 'आजकल के नेता लंदन में जाकर आराम करते हैं। देश में रेप, गरीबी और प्रदूषण बढ़ रहा है। देश की दुर्दशा हो रही है। इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। इससे बुरा कुछ भी नहीं हो सकता। अपने स्वराज और स्वधर्म के लिए हमें वोट जरूर देना चाहिए।'

Updated on:
29 Apr 2019 06:33 pm
Published on:
29 Apr 2019 06:32 pm
Also Read
View All
मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की, फिर आया ऐसा ट्विस्ट एक्सीडेंट बन गया ‘मर्डर कॉन्सपिरेसी’, जानें ‘मशीन’ फिल्म क्यों है चर्चा में

K. भाग्यराज के हार्ट अटैक से निधन के बाद भावुक हुए अनिल कपूर, याद किया ‘बेटा’ और ‘वो सात दिन’ के पीछे का अनसुना किस्सा

‘Eetha’ की रिलीज से पहले बढ़ीं श्रद्धा कपूर की मुश्किलें! फिल्म के नाम को लेकर भड़का विठाबाई नारायणगांवकर का परिवार

‘उसे और ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे’ दीपिका की पहली हिट फिल्म पर शाहरुख खान ने किया था मजेदार कमेंट

कौन है मिर्जापुर एक्टर सतेंद्र सोनी? निर्माताओं पर लगाया मारपीट का आरोप, बोले- घसीटकर गाड़ी में बैठा दिया