बॉलीवुड

तैमूर के नाम पर बवाल होने पर परेशान हो गए थे सैफ अली खान, दूसरे बच्चे के नाम लेकर बेबो ने कही ये बात

करीना का उनके शो 'वॉट विमन वॉन्ट' का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बताती हैं कि तैमूर के नाम पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में उन्होंने और सैफ ने सोचा तक नहीं था कि ऐसा होगा।
2 min read
kareena_saif_second_child.jpg
Kareena Saif second child

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में करीना, सैफ और तैमूर हिमाचल प्रदेश से लौटे हैं। ऐसे में अब उनके शो 'वॉट विमन वॉन्ट' का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बताती हैं कि तैमूर के नाम पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में उन्होंने और सैफ ने सोचा तक नहीं था कि ऐसा होगा। ऐसे में अब उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के नाम के बारे में कोई प्लानिंग नहीं की है।

दूसरे बच्चे का नाम सरप्राइज होगा

करीना ने यह बात अपने चैट शो 'वॉट विमन वॉन्ट' के दौरान नेहा धूपिया से कही। नेहा ने करीना से पूछा था कि प्रेग्नेंसी के बारे में बताने पर दोस्तों और परिवार वालों ने बच्चे का नाम क्या सुझाया? इस पर करीना जवाब देती हैं कि 2016 में तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद मैंने और सैफ अली खान ने अभी तक अपने दूसरे बच्चे के नाम के बारे में नहीं सोचा है। लेकिन यह लास्ट मिनट सरप्राइज होगा।

तैमूर का नाम पर हुआ खूब बवाल

अपने पहले बच्चे का नाम तैमूर रखने पर करीना और सैफ को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों को खूब ट्रोल किया था। करीना ने बताया कि जब यह सब हो रहा था उस वक्त सैफ काफी परेशान हो गए थे। वह तैमूर का नाम भी बदलने वाले थे। बता दें कि 20 दिसंबर 2016 को सैफ और करीना के घर तैमूर का जन्म हुआ। लेकिन अपने बेटे का नाम तैमूर रखने पर दोनों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुए थे। लोगों का कहना था कि तैमूर का नाम क्रूर शासक तैमूर लंग पर आधारित है जिसने भारत में लूट और हत्याएं की थीं। तैमूरलंग ने साल 1398 में दिल्ली पर हमला बोला था।

'लाल सिंह चड्ढा' में आएंगी नजर

करीना कपूर खान की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द लाल सिंह चड्ढा फिल्म में नजर आएंगी। उन्होंने कुछ वक्त पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में एक्टर आमिर खान लीड रोल में नजर आएंगे।

Published on:
11 Dec 2020 11:02 am
Also Read
View All
सलमान खान फिल्म्स पर फूटा गुस्सा अमाल मलिक का गुस्सा, क्रेडिट न मिलने पर बोले- तुम लोगों ने गड़बड़ की है

Haiwaan Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर ‘हनुमान अंश’ ने चटाई ‘हैवान’ को धूल, 36वें दिन नीम करोली बाबा की फिल्म हुई 200 करोड़ पार

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा

जब प्रीति जिंटा का IVF से बच्चों को जन्म देने पर छलका था दर्द, बोली थीं- कभी-कभी बस रोने का मन करता था

‘गुजरात बांग्लादेश में है या पाकिस्तान में?’, दिल्ली छोड़कर गुजरात में नेशनल अवॉर्ड समारोह के होने पर परेश रावल ने दिया बयान