बॉलीवुड

तैमूर अली खान की नैनी को मिलती है लाखों की सैलरी, करीना ने एक इंटरव्यू में बताई थी खास वजह

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने दोनों ही बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। उन्होंने अपने बेटे तैमूर अली खान के लिए एक खास नैनी रखी थी। जो उनके हर छोटे से बड़े काम किया करती हैं। अक्सर तैमूर संग उन्हें कई बार स्पॉट भी किया जाता है। तैमूर का ध्यान रखने के लिए करीना नैनी को लाखों की सैलरी देती है। जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

2 min read
Taimur Ali Khan Nanny

नई दिल्ली। बॉलीवु एक्ट्रेस करीना कपूर ने सबसे अपने दूसरे बच्चे जहांगीर अली खान को जन्म दिया है। तभी से वो सुर्खियों में छाईं हुई हैं। करीना कपूर के बड़े तैमूर अली खान की बात करें तो वो स्टार किड्स में सबके फेवरेट हैं। करीना और उनके बच्चों की हर एक्टिविटी पर सबकी नज़रे रहती हैं। ये बात किसी से छुपी नहीं है कि करीना कपूर अपने बच्चों का खास ध्यान रखती है। उनके खाने से लेकर उनके कपड़ों तक का करीना खास ख्याल रखती हैं। अक्सर तैमूर संग उनकी नैनी को देखा जाता है। वहीं बीते कुछ दिन पहले जहांगीर संग भी नैनी दिखाई दी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना ने अपने बच्चों के लिए पढ़ी-लिखी नैनी रखी है। तैमूर का जो ध्यान रखती हैं उनकी सैलरी लाखों में हैं।

तैमूर अली खान की नैनी की सैलरी

तैमूर अली खान की नैनी का नाम सावित्री हैं। उनकी बेसिक सैलरी की बात करें तो वो 1.5 लाख रुपए प्रति माह है। इस बात का खुलासा खुद करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में किया था। यही नहीं एक्ट्रेस ने कहा था कि 'बच्चे की खुशी और सुरक्षा का कोई मोल नहीं होता है।' करीना अपनी नैनी को एक्स्ट्रा काम करने के भी पैसे देती हैं। यही नहीं करीना ने नैनी को एक कार भी दी है। जिसमें वो तैमूर को लेकर घुमती हैं।

नैनी फॉलो करती है कई नियम

वैसो लोगों को लगता है कि नैनी का काम काफी आसान होता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। नैनी को बच्चों को नहलाने के साथ हर छोटी-बड़ी चीज़ का ध्यान रखना होता है। माता-पिता इंस्ट्रक्शन को उन्हें फॉलो करना होता है। साथ ही उन्हें किसी भी चीज़ को करने की आजादी नहीं होती है।

साफ-सफाई का रखती हैं खास ख्याल

नैनी को बच्चों की ही सफाई का नहीं बल्कि खुद की सफाई का भी ध्यान रखना होता है। तैमूर अली खान की नैनी को जब भी देखा गया है। वो सफेद रंग की ड्रेस में नज़र आई हैं। साथ ही वो खुद को भी काफी साफ-सुथरा रखती हैं।

तैमूर अली खान का रखती हैं खास ख्याल

अक्सर तैमूर जब बाहर जाते हैं। तब उनकी नैनी को उनका खास ध्यान देते हुए देखा गया है। बाहर ले जाकर तैमूर की पूरी जिम्मेदारी नैनी की होती है। उन्हें ध्यान देना होता है कि खेल-कूद करते हुए तैमूर को कभी चोट ना लगे और कभी कुछ गलत निगल ना ले। इसी वजह से तैमूर की नैनी हमेशा उनके पास रहती है। अब देखना होगा कि जेह का ध्यान भी क्या नैनी सावित्री ही रखेंगी।

Published on:
24 Aug 2021 06:26 pm
Also Read
View All