बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड संग जल्द शादी कर सकती हैं Tiger Shroff की बहन कृष्णा, वीडियो से मिले संकेत!

वे पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से एबन हायम्स (eban hyams) को डेट कर रही हैं। इनको अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। कई बार साथ में छुट्टियां मनाने भी जा चुके हैं। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा का विषय रहते हैं।
2 min read
Jun 19, 2020
krishna shroff with boy friend
krishna shroff with boy friend

अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (krishna shroff) अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो की वजह से चर्चा में रहती हैं। वे पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से एबन हायम्स (eban hyams) को डेट कर रही हैं। इनको अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। कई बार साथ में छुट्टियां मनाने भी जा चुके हैं। इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा का विषय रहते हैं। बता दें कि कृष्णा श्रॉफ ने कभी भी अपने रिलेशन को छिपाया नहीं है। वे अपने रिलेशन और बॉयफ्रेंड एबन हायम्स पर खुलकर बोलती हैं।

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो से संकेत मिल रहे हैं कि कृष्णा अपने बॉयफ्रेंड एबन से जल्द शादी कर सकती हैं। इस वीडियो में कृष्णा श्रॉफ के अलावा उनकी मां आयशा श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में इन तीनों लोगों से कुछ सवाल पूछे जा रहे हैं। इन सवालों के जवाब उन्होंने इशारो में दिए। इस दौरान इनसे सवाल पूछा गया कि किसकी शादी की संभावना पहले है। इस पर मां आयशा और दिशा ने कृष्णा की तरफ इशारा किया। इससे ऐसा माना जा रहा है कि कृष्णा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड एबन हायम्स से शादी कर कसती हैं। वीडियो बड़ा ही मजेदार है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो देखकर फैंस कृष्णा की जल्द शादी के कयास लगा रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों कृष्णा श्रॉफ की बिकनी तस्वीरें वायरल हुई थीं। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान कृष्णा ने बॉयफ्रेंड के साथ वर्कआउट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था,'आशा है कि आप सभी अपने घर में हैं और सेफ हैं। अपने दिमाग और शरीर को हैप्पी और स्वस्थ रखें।' इसके अलावा उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो ब्लैक बिकनी में नजर आई थीं। इस वीडियो में वे बहुत हॉट लगी थीं। भाई टाइगर ने भी बहन की इस पोस्ट पर कमेंट किया था। बता दें कि टाइगर और कृष्णा एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे की टांग खिंचाई करते नजर आते हैं।

Published on:
19 Jun 2020 11:03 am