बॉलीवुड

लता मंगेशकर 6 साल बड़े महाराजा से लगा बैठी थीं दिल, फिर क्यों सारी जिंदगी रह गईं अकेली

Lata mangeshkar Death Anniversary: लता मंगेशकर 6 फरवरी साल 2022 को निधन हो गया था। स्वर कोकिला को गए हुए आज 2 साल पुरे हो गए हैं। जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से  

2 min read
Feb 06, 2024

Lata mangeshkar Death Anniversary: लता मंगेशकर का दो साल पहले 6 फरवरी साल 2022 को निधन हो गया था। लता जी को गुजरे हुए भले ही 2 साल हो गया लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें भुला नहीं पाए। आज लता मंगेशकर की पुण्यतिथी और इस मौके पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है। लता मंगेशकर का जीवन काफी सरल रहा। उन्होंने कभी शादी नहीं की। अब ये सवाल कई लोगों के मन में आता है कि आखिर लता मंगेशकर ने शादी क्यों नहीं की।


'स्वर साम्राज्ञी', 'बुलबुले हिंद' और 'कोकिला' जैसे नामों से पहचानी जाने वाली लता मंगेशकर भारतीय फिल्म जगत को अंतरराष्ट्रीय बुलंदियों पर ले गईं। लता मंगेशकर अब इस दुनिया में भले ही न हों, लेकिन उनकी आवाज हमेशा अटल रहेगी। आने वाली पीढ़ियां भी लता मंगेशकर के गाने सुनती रहेंगी। उनके चाहने वालों को हमेशा से जनाना था कि ये लता मंगेशकर ने शादी क्यों नहीं की। कहा जाता है कि वो किसी से प्यार करती थीं, लेकिन उनकी प्रेम कहानी कभी भी पूरी नहीं हो सकी। कई रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि लता मंगेशकर को डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से प्यार था। महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त थे। राजा ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी आम घराने की लड़की से शादी नहीं करेंगे। यही वजह रही कि वो लता मंगेशकर से दूर रहे और शादी नहीं की।

राज भी रह गए थे कुमारे
लता मंगेशकर ने हमेशा कहा कि उनके शादी न करने की वजह उनकी जिम्मेदारियां हैं। वैसे लता की तरह ही राज सिंह ने भी कभी शादी नहीं की। बताते हैं कि लता मंगेश्कर को राज प्यार से मिट्ठू बुलाते थे। वो उनके गाने सुनना भी पसंद करते थे। राज लता मंगेशकर की तरह ही क्रिकेट के शौकीन थे। लता से 6 साल बड़े राज सिंह की मौत साल 2009 में हो गई थी।

Published on:
06 Feb 2024 08:46 am
Also Read
View All