बॉलीवुड

पार्टी में पहली बार मिले थे माधुरी-श्रीराम नेने से, किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है दोनों की लव-स्टोरी

आज बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। इस स्पेशल डे पर जानिए माधुरी और डॉ. श्रीराम नेने की लव स्टोरी के बारें में।

2 min read
May 15, 2021
Madhuri Dixit And Sriram Nene Love Story
Madhuri Dixit And Sriram Nene Love Story

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। माधुरी आज 54 साल की हो गई हैं। माधुरी दीक्षित ने फिल्म अबोध से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म अबोध से एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में ऐसी छाप छोड़ दी। जिसका जिक्र आज भी किया जाता है। बेशक फिल्म अबोध से माधुरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की हो, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के बाद पहली अपनी पढ़ाई खत्म की और फिर उन्होंने अपना करियर शुरू किया। लाखों दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित जिसकी दीवानी हुईं वह डॉक्टर श्रीराम माधव नेने थे। माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर जानिए डॉ.नेने और उनकी लव स्टोरी।

माधुरी दीक्षित की पहली मुलाकात

माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी के बारें में बात करें तो उनकी पहली मुलाकात डॉ.नेने से एक पार्टी में हुई थी। इस बात का जिक्र माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि 'डॉ.नेने से मिलना उनके लिए एक इत्तफाक था। दोनों की पहली मुलाकात माधुरी के भाई की पार्टी में हुई थी। यह पार्टी लॉस एंजेलिस में हुई थी।' खास बात यह है कि 'जब माधुरी डॉ.नेने से मिली थी। तब वह एक सुपरस्टार बन चुकी थीं, लेकिन नेने उन्हें पहचानते तक नहीं थे। वहीं माधुरी श्रीराम की बातों से काफी इम्प्रेस हो गई थीं।

बाइक राइड पर गए थे पहली बार घूमने

पार्टी में हुई पहली मुलाकात के बाद ही माधुरी और श्रीराम नेने दोस्त बन गए थे। जिसके बाद डॉ. नेने ने पहल करते हुए माधुरी से पूछा कि क्या आप मेरे साथ पहाड़ों पर बाइक राइड के लिए चलेंगी? उस वक्त माधुरी को लगा कि ठीक है, पहाड़ भी हैं और बाइक भी है, लेकिन वहां जाना काफी मुश्किलों से भरा रहा था। बस इसी ट्रिप से माधुरी और श्रीराम नेने एक-दूसरे के करीब चले आए। बताया जाता है कि काफी एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद माधुरी ने शादी करने का फैसला लिया।

करियर की परवाह किए बिना कर ली शादी

जिस वक्त माधुरी दीक्षित ने डॉ.नेने से शादी की उस दौरान उनका फिल्मी करियर बुलंदियों पर था। एक के बाद एक उनकी कई फिल्में सुपरहिट हुई थीं। साथ ही वह कई फिल्मों की शूटिंग भी कर रही थी। खबरों की मानें तो माधुरी ने अपने करियर के बीच ही डॉ.नेने से शादी कर ली। उन्होंने 10 दिनों का फिल्मों से ब्रेक लिया और फिर वापस आने के बाद अपनी सारी फिल्मों की शूटिंग पूरी की। सारे प्रोजेक्ट्स खत्म कर वह फिर हमेशा के लिए अमेरिका शिफ्ट हो गईं। जब माधुरी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। उस दौरान उनके चाहने वालों का दिल बुरी तरह से टूट गया था।

सालों बाद की बॉलीवुड में वापसी


अमेरिका में लंबे वक्त तक रहने के बाद एक्ट्रेस ने फिर करीबन 12 साल बाद बॉलीवुड में कदम रखा। इस बात से उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री के बीच एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बेशक बॉलीवुड में वापसी के बाद उन्हें उतनी सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन बड़े पर्दे पर उनकी अदाकारी ने सभी का दिल फिर से छू लिया था। माधुरी अब कई डांस रियलिटी शोज को जज करती हैं। जिसमें अक्सर उनके खूबसूरत डांस की झलक भी देखने को मिलती है।

Published on:
15 May 2021 02:57 pm