
Malaika Arora Ex Boyfriend Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अलग होने की कई खबरें अतीत में आई थीं। इसके बाद अर्जुन कपूर ने 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान इस बात की पुष्टि की थी कि वो सिंगल हैं।
ब्रेकअप की अनाउंसमेंट के इतने दिनों बाद अब अर्जुन कपूर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने विश्वास के बारे में बातें की है।
दरअसल, 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था- "अभी सिंगल हूं मैं, रिलैक्स हो जाओ।" इसके बाद ये क्लीयर हो गया था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब अलग हैं। वहीं अब अर्जुन कपूर ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा-"जो है उसे स्वीकार करो, जो था उसे जाने दो और जो होगा उस पर विश्वास रखो।" उनकी ये स्टोरी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे उनके फैंस मलाइका अरोड़ा से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अर्जुन कपूर इशारों-इशारों में मलाइका अरोड़ा की बातें कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशनशिप पर कोई बात नहीं की है। मलाइका ने इस मुद्दे पर चुप रहना ही बेहतर समझा है। उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करना पसंद नहीं है।
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'मेरे हसबैंड की बीवी' के गाने की शूटिंग कर रहे हैं। मुंबई के रोयल पाम्स के इम्पीरियल पैलेस में इसकी शूटिंग हो रही थी। तभी फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हुआ और अचानक छत गिर पड़ी। इस दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और निर्देशक मुदस्सर अजीज सेट पर ही मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी भी एक्टर को चोट नहीं आई है। इस हादसे में निर्देशक मुदस्सर अजीज घायल हो गए, डीओपी मनु आनंद की अंगूठा फ्रैक्चर हो गया। सभी को तुरंत मेडिकल असिस्टेंट दिलाई गई और सभी सेफ हैं।