बॉलीवुड

शूरा खान का 10 साल छोटे सौतेले बेटे अरहान के साथ वीडियो वायरल, मां मलाइका की आंखों से दूर कर रहे ये काम

Shura Khan and Arhaan Khan Video: अरहान खान अपनी सौतेली मां शूरा खान के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इसी बीच मलाइका के बेटे का शूरा खान के साथ एक वीडियो सोशल माडिया पर वायरल हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2024, 10:56 AM IST
Shura Khan and Arhaan Khan
Shura Khan and Arhaan Khan

Shura Khan and Arhaan Khan Video: मलाइका अरोड़ा के बेटे की अरबाज खान की पत्नी शूरा खान के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। अरहान खान अपनी सौतेली मां के साथ कई बार स्फॉट हुए हैं। दोनों एक एक साथ काफी टाइम भी स्पेंड करते हैं। इसी बीच अरहान खान और शूरा खान का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। ये तब का वीडियो है जब अरहान खान की सगी मां मलाइका अरोड़ा वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।

शूरा खान और अरहान खान का वीडियो

अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ उनके बेटे अरहान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सौतेली मां के साथ अरहान खान मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। अरहान खान की मां मलाइका अरोड़ा इन दिनों वेकेशन एन्जॉय कर रहीं हैं। इस दौरान अरहान खान अपनी सौतेली मां को शॉपिंग करा रहे हैं। मलाइका के बेटे अरहान खान अपनी सौतेली मां के साथ आउटिंग कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वायरल वीडियो में शूरा खान ने ब्राउन रंग का बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखा है और बालों में क्लेचर से स्टाइल बनाया है। अरहान खान ने भी फुल स्लीवस की ब्लू कलर की कॉलर टीशर्ट और लाइट ब्लू जींस पहन रखी है।

अरबाज खान ने 24 दिसंबर 2023 को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी। अरबाज ने पहले मलाइका अरोड़ा 1998 में शादी की थी। अरबाज और मलाइका दोनों मार्च 2016 में अलग हो गए थे। अरबाज और मलाइका का एक बेटा अरहान है।

Updated on:
26 Aug 2024, 10:56 AM IST
Published on: