बॉलीवुड

अभिनेता का खुलासा: डायरेक्टर ने कहा था लड़की के कपड़े फाड़ो और..

दलीप ताहिल ने हाल में एक साक्षात्कार में 25 साल पुराना ऐसा राज खोला है कि इस बारे में शायद ही किसी को पता हो
2 min read
Oct 29, 2018
Dalip Tahil
Dalip Tahil

बॉलीवुड में इन दिनों #METoo कैंपेन के चलते कई बड़े स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं अब कुछ अभिनेताओं में इस कैंपेन की वजह से डर भी बैठ गया है। फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता दलीप ताहिल ने हाल में एक साक्षात्कार में 25 साल पुराना ऐसा राज खोला है कि सभी दंग रह गए।

डायरेक्टर ने कहा लड़की के कपड़े फाड़ने हैं:
दलीप ताहिल ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में बताया कि मामला 25 साल पुराना है। अभिनेता ने कहा, 'मुझे फिल्म के लिए दुष्कर्म का सीन शूट करना था। मैं आपको डायरेक्टर का नाम बता नहीं सकता। उसने मुझे कहा कि तुम्हें लड़की के कपड़े फाड़ने हैं।'

लड़की को नहीं पता था सीन के बारे में:
दलीप ने यह भी बताया, 'इस सीन के बारे में लड़की को पता नहीं था। उन्होंने बताया,'मैंने डायरेक्टर को यह सीन करने से मना कर दिया था और कहा था कि यह सही तरीका नहीं है। लड़की इंडस्ट्री में नई है।'

लड़की को बता दी सच्चाई:
दलीप ने इंटरव्यू में बताया कि मैंने उस लड़की को बुलाकर सारी सच्चाई बता दी। साथ ही उसे बताया कि डायरेक्टर किस तरह से इस सीन को फिल्माने की बात कर रहे हैं। सच्चाई जानकर लड़की बहुत दुखी हुई और वहां से भागकर अपने कमरे में चली गई। अभिनेता ने बताया कि लड़की को पूरा सीन बताने के बाद उसके साथ शूट किया। इस शूट में लड़की की पूरी सहमति थी। हालांकि सहमति का बयान रिकॉर्ड नहीं कर पाए थे क्योंकि उस वक्त मोबाइल नहीं थे।

Updated on:
29 Oct 2018 01:45 pm
Published on:
29 Oct 2018 01:45 pm