बॉलीवुड

नताशा स्टेनकोविक ने पहनी ट्रांसपेरेंट ड्रेस, लोग बोले- हार्दिक पांड्या के साथ यही आजादी नहीं मिली तभी…

Natasa Transparent Dress Video: हार्दिक पांड्या संग तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक के एक इवेंट में नजर आईं, जिसमें उन्होंने एक ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी है।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2024, 12:55 PM IST
natasa hardik
नताशा स्टेनकोविक- हार्दिक पांड्या

Natasa Stankovic Transparent Dress Video: एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक तलाक के बाद से ही काफी एक्टिव हो गई हैं। वह सोशल मीडिया पर भी आए दिन अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं और फैंस को अपने से जुड़ी अपडेट्स देती रहती हैं। इस बीच उन्होंने इंडस्ट्री में वापसी भी कर ली है। उन्हें हाल ही में म्यूजिक वीडियो में देखा गया है। इस बीच अब नताशा एक इवेंट में नजर आईं, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, इस दौरान नताशा ने ऐसी ड्रेस पहनी है, जिसे देखकर यूजर्स भड़क गए हैं और काफी कमेंट कर रहे हैं।

नताशा का ब्लैक ड्रेस में वीडियो वायरल

नताशा हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद वापस में इंडस्ट्री में आ गई है। उन्हें कई वीडियोज और इवेंट पर देखा जा रहा है। हाल ही में वह एक इवेंट में नजर आईं, जहां उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। इसे देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं। नताशा की यह ड्रेस काफी छोटी है और इसके ऊपर की तरफ नेट लगा है। ऐसी ट्रांसपेरेंट ड्रेस के साथ नताशा ने ब्लैक हील्स पहनी और मैचिंग पर्स कैरी किया हुआ था।

नताशा के वीडियो पर यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

नताशा का यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कमेंट सेक्शन पर यूजर्स तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी से इंस्पायर हो गई है लग रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यही आजादी नहीं मिल रही थी हार्दिक पांड्या के साथ।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'क्या होता जा रहा है सबकी ड्रेसिंग को।'

एल्विश यादव से साथ जुड़ चुका है नाम

हाल ही में नताशा का नाम यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के साथ जुड़ा था। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश और नताशा एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए दिख रहे थे। इसके बाद एल्विश यादव ने नताशा संग डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी। सोशल मीडिया पर आकाश गुप्ता के एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि नताशा एक म्यूजिक वीडियो के लिए एल्विश यादव के साथ शूट कर रही थी, लेकिन उन्हें देखकर फैंस दोनों पर गाली-गलौज करने लग जाते हैं। यह एक उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया ट्रोलिंग में तर्क, नैतिक शालीनता और स्पष्ट रूप से बुनियादी साक्षरता का अभाव है। इस पर रिप्लाई करते हुए एल्विश यादव कहते हैं कि और फ्री में इतना पीआर भी करवा देते हैं।

Updated on:
19 Oct 2024, 12:55 PM IST
Published on: