
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक
Hardik Pandya Natasa: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक के बाद बीते 11 अक्टूबर को क्रिकेटर ने अपना पहला जन्मदिन मनाया है। बर्थडे मनाते हुए हार्दिक पांड्या ने तस्वीरें भी शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने उनकी लाइफ में आए उतार-चढ़ाव के बारे में एक नोट शेयर करते हुए बड़ी बात बोली है।
तलाक के बाद हार्दिक पांड्या का यह पहला जन्मदिन था, जिसे उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के बगैर ही सेलिब्रेट किया। उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर करते हुए एक नोट लिखा। इसमें उन्होंने पॉजिटिविटी के साथ जीवन को अपनाने की अपनी उत्सुकता जाहिर की है। हार्दिक पांड्या ने लिखा, "यह साल उतार-चढ़ाव से भरा था। बर्थडे चिंतन करने का समय होता है, साथ ही सकारात्मकता और महत्वाकांक्षा के साथ आगे देखने का भी। मुझे मिलने वाले सभी आशीर्वादों के लिए आभारी हूं और गलतियों से सीखने का दृढ़ संकल्प हूं। आपकी सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, मैं इस नए साल में नई प्रेरणा और ढेर सारे प्यार के साथ आगे बढ़ रहा हूं।"
हार्दिक पांड्या के जन्मदिन के एक दिन पहले ही नताशा और एल्विश यादव का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद नताशा और एल्विश एक साथ कार में बैठकर एक इवेंट पर भी पहुंचे थे। दोनों आए तो साथ में थे, लेकिन कार से उतरते ही दोनों ने अलग-अलग रास्ता चुन लिया। पैप्स के सामने दोनों एक साथ फोटो के लिए नहीं आए। एल्विश और नताशा को यूं साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी कई रिएक्शन दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि वर्ल्ड कप विनर से सीधा बिग बॉस विनर, तो कुछ बोल रहे हैं कि लगता है एल्विश की दुल्हनिया नताशा बनेंगी।
Updated on:
13 Oct 2024 01:33 pm
Published on:
13 Oct 2024 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
