
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार नोरा फतेही ( nora fatehi ) नई साल में पहली बार आउटिंग पर स्पॉट की गईं। हमेशा की तरह नोरा बेहद बिंदास और फ्रेश नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया।
हाल ही में नोरा का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने डांस मूव्ज से फैंस को आकर्षित करने में कामयाब रहीं।
नए साल के उपलक्ष में नोरा ने अपनी दो फोटाजे शेयर कर खास मैसेज लिखा था। उन्होंने लिखा,' नया साल... नई मैं...।
कोरियोग्राफर रजीत देव के साथ बॉडी डांस चैलेंज में नोरा ने हाल ही भाग लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह उनका 2020 का आखिरी वीडियो था।
बता दें 'दिलबर' और 'साकी साकी' से पॉपुलर हुई नोरा अब अजय देवगन स्टारर 'भुज:द प्राइड आफ इंडिया' में नजर आएंगी।