मुंबई। नए साल के साथ बॉलीवुड को कई नए चेहरे मिलने वाले हैं। कुछ ऐसे हैं जो पिछले साल शायद डेब्यू कर चुके होते और कुछ ऐसे हैं जिनकी फिल्में अनाउंस हो चुकी हैं और इस साल रिलीज भी हो सकती हैं। इसी बीच एक नाम ऐसा है जिसका न तो कोई गॉडफादर है और न ही फिल्मी दुनिया से कोई नाता है। बॉलीवुड को नए चेहरे के रूप में मिली है नई एक्ट्रेस सायेली कृषेन (Shaylee Krishen)। सायेली की खोज की कहानी भी दिलचस्प है।