इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रिद्धिमा पंडित ने अपने बचपन के दिनों की एक खूबसूरत याद शेयर की। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली। जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह एक फैन के तौर पर उन्होंने शरद से मुलाकात की थी। रिद्धिमा ने लिखा, "उन्हें इस तरह देखना सच में दिल दहला देने वाला है। बचपन में मुझे याद है कि मैं उनके पास ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़ी थी और उनसे कहा था कि कल मेरा बर्थडे है, क्या आप मुझे कॉल करके विश करेंगे? उन्होंने हां कहा था। किसने सोचा था कि वह उस बात को याद रखेंगे और कॉल करेंगे, लेकिन उन्होंने किया। उन्होंने अगले दिन मुझे फोन करके बर्थडे विश किया था।"