13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेता शरद कपूर ने खराब सेहत के चलते 4 पालतू डॉग को भेजा एनिमल वेलफेयर सेंटर, हुए इमोशनल

Sharad Kapoor Video: शाहरुख खान के को-स्टार शरद कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी निजी मुश्किलों और शारीरिक दिक्कतों के लिए एक बड़ा फैसला लिया और अपने 4 पालतू डॉग को एनिमल वेलफेयर सेंटर भेज दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 13 Nov 2026, 10:28 AM IST

Sharad Kapoor emotional 4 pet dog relocated to animal welfare center due to health and family challenges

शरद कपूर ने अपने पालतू डॉग को छोड़ा (Photo Source- Instagram/official_bezubaantrust)

Sharad Kapoor Video: बॉलीवुड और टेलीविजन जगत में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से पहचाने जाने वाले अभिनेता शरद कपूर (Sharad Kapoor) इन दिनों एक बेहद निजी और भावुक दौर से गुजर रहे हैं। अभिनेता से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने चार पालतू डॉग (Pets) से अलग होने के दौरान काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। खराब स्वास्थ्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उन्हें अपने इन प्यारे पेट्स को कुछ समय के लिए एक एनिमल वेलफेयर सेंटर में शिफ्ट करना पड़ रहा है, जिसने उनके फैंस का भी दिल पसीज दिया है।

"जिंदगी के मुश्किल दौर में उठाने पड़े यह कदम"- हेमा चौधरी ने बताई सच्चाई

मुंबई स्थित 'बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट' की फाउंडर और शरद कपूर की करीबी दोस्त हेमा चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। हुए इस पूरी स्थिति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने साफ किया कि आखिर क्यों एक्टर को अपने कुत्तों को घर से दूर भेजना पड़ रहा है। हेमा के मुताबिक, इन दिनों शरद कपूर कुछ शारीरिक और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें खास देखभाल और आराम की जरूरत है। इसके अलावा, उनके घर में एक न्यूबॉर्न बेबी और पत्नी भी हैं, जिसके कारण मौजूदा हालातों में एक साथ चार बड़े कुत्तों को संभालना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था।

हेमा ने यह भी बताया कि शरद अपने कुत्तों को घर से बिल्कुल भी नहीं भेजना चाहते थे, लेकिन घर में कोई अन्य केयरटेकर न होने के कारण मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। YODA मुंबई की टीम ने आकर इन कुत्तों को अपने एनिमल वेलफेयर सेंटर में सुरक्षित शिफ्ट किया है।

"एक्टर को जज न करें, हर इंसान बुरे दौर से गुजरता है"- फैंस से खास अपील

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा तरह-तरह की बातें बनाए जाने पर शरद की दोस्त हेमा ने लोगों से हाथ जोड़कर अपील की कि वह एक्टर को ट्रोल न करें। उन्होंने बताया कि वह शरद को पिछले 30 सालों से जानती हैं और वह जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। यह मामला किसी भी तरह की क्रूरता का नहीं, बल्कि जिंदगी के एक बेहद कठिन दौर का है।

खुद शरद कपूर भी अपने पालतू कुत्तों से बिछड़ते समय अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। कैमरे पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "अभी मेरे घर के हालात थोड़े ठीक नहीं हैं... लेकिन इस दौर के बाद जब मुझे मेरा नया बंगला मिल जाएगा, तो मैं YODA से कहूंगा कि प्लीज मेरे बच्चों को मुझे वापस लौटा दें, क्योंकि मैं उनके बिना नहीं रह सकता।"

एक्टर ने अपने संवेदनशील स्वभाव का जिक्र करते हुए कहा कि एक कलाकार के रूप में वे बहुत जज्बाती इंसान हैं और किसी बेजुबान के साथ बेरहमी की कल्पना भी नहीं कर सकते। उम्मीद जताई जा रही है कि हालात सुधरते ही शरद अपने चारों डॉग्स के साथ फिर से एक नए आशियाने में लौटेंगे।