13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“हमारी आंखों के सामने हो रहा है नरसंहार”, पॉप स्टार शॉन मेंडेस ने गाजा में हो रही हत्याओं पर किया पोस्ट

Shawn Mendes Post: पॉपुलर सिंगर शॉन मेंडेस ने गाजा में जारी हिंसा और मानवीय संकट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 'फ्री फिलिस्तीन' की मांग की है और फैंस और साथी कलाकारों से इसके समर्थन में आगे आने की अपील की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 13 Nov 2026, 9:38 AM IST

Shawn Mendes Post On Gaza Attack

शॉन मेंडेस ने फिलिस्तीन के लोगों पर हुए अत्याचार को लेकर किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/@shawnmendes/@Ghorbi2020/@canadapollution

Shawn Mendes Post On Gaza Attack: मशहूर पॉप सिंगर-सॉन्गराइटर शॉन मेंडेस (Shawn Mendes) ने आखिरकार गाजा में चल रहे मानवीय संकट और हिंसा पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए युद्ध में ग्रस्त हुए इलाके में जारी हिंसा को तुरंत खत्म करने की मांग की है। शॉन मेंडेस ने अपने मैसेज की शुरुआत "फ्री फिलिस्तीन" (Free Palestine) जैसे दो दमदार शब्दों के साथ की और दुनिया भर के लोगों से फिलिस्तीनी नागरिकों के साथ एकजुटता दिखाने का आह्वान किया है। सिंगर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

शॉन मेंडेस ने दिया गाजा को लेकर बड़ा बयान

शॉन मेंडेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने चिंता जताते हुए लिखा कि दुनिया के सामने एक साफ नरसंहार हो रहा है और गाजा में मासूमों की बेमतलब जानें जा रही हैं, जिन्हें अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन में बच्चे और परिवार बहुत लंबे समय से अमानवीय पीड़ा झेल रहे हैं, जिन्हें इस वक्त हमारी मदद और समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत है।

मानवीय राहत संगठनों का समर्थन करने की अपील

सिंगर ने यह भी माना कि इस तरह के संवेदनशील राजनीतिक और मानवीय मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखना थोड़ा डरावना हो सकता है। उन्होंने लिखा, फ्री फ़िलिस्तीन! हमारी आंखों के सामने एक नरसंहार हो रहा है। गाजा में हो रही यह बेमतलब की हत्याएं रुकनी चाहिए। फिलिस्तीन के बच्चे और परिवार बहुत लंबे समय से पीड़ित हैं, और उन्हें हमारी मदद की जरूरत है।"

शॉन मेंडेस ने आगे लिखा, "मैं खुद को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश कर रहा हूं, ताकि समझ सकूं कि मैं कहां और कैसे बदलाव ला सकता हूं। मैं आपसे भी ऐसा ही करने की अपील करता हूं। मेरे दोस्तों और साथी कलाकारों, मुझे पता है कि आवाज उठाना डरावना लग सकता है। इसे लिखते हुए मुझे भी ऐसा ही महसूस हो रहा है… लेकिन मुझे यह भी लगता है कि मदद के लिए कुछ करना जरूरी है।

शॉन मेंडेस ने आगे लोगों से अपील करते हुए लिखा, "हममें से जितने ज़्यादा लोग अपनी आवाज उठाएंगे, बदलाव उतना ही जल्दी आएगा। अगर आप मेरी बात से सहमत हैं, तो अपने दिल की सुनें, हिम्मत जुटाएं और मदद के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, जरूर करें। फिलिस्तीन के इन बच्चों को बहुत लंबे समय तक हिम्मत बनाए रखनी पड़ी है। अब हमारी बारी है कि हम भी ऐसा ही करें। आइए, ज़ुल्म सह रहे लोगों के लिए आवाज उठाना और उनके साथ खड़े होना एक आम बात बनाएं।

फिलिस्तीन का कई स्टार्स कर चुके हैं सपोर्ट

अपने इस बयान के साथ मेंडेस उन तमाम ग्लोबल सेलिब्रिटीज की बढ़ती फेरिस्ता में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने खुले तौर पर फिलिस्तीन का समर्थन किया है। इस लिस्ट में दुआ लिपा, ओलिविया रोड्रिगो, सुसान सारंडन, मार्क रफालो और रैपर मैकलेमोर जैसे बड़े नाम पहले से ही शामिल हैं, जो गाजा में हिंसा रोकने और मानवीय सहायता पहुंचाने की लगातार मांग कर रहे हैं।