10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटिश कॉमेडियन और एक्टर Russell Brand को हुई 10 साल 6 महीने की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला?

Russell Brand Sentenced In Prison: ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड को यौन उत्पीड़न के मामलों में 10 साल 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही कोर्ट ने उन्हें 'सेक्सुअल प्रिडेटर' भी बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 10 Nov 2026, 9:23 AM IST

Russell Brand Sentenced In Prison

UK के कॉमेडियन रसेल ब्रांड को सजा। (फोटो सोर्स: X @rustyrockets)

Russell Brand Sentenced In Prison: पूर्व अभिनेता और कॉमेडियन रसेल ब्रांड को बलात्कार और यौन उत्पीड़न के तीन मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद 10 साल और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। जज जोएल बेनाथन ने उन्हें 'सेक्सुअल प्रिडेटर' करार दिया और उनके रवैये की आलोचना की। ब्रांड ने इन आरोपों से इनकार किया और उन्हें कई अन्य आरोपों से बरी कर दिया गया।

कॉमेडियन रसेल ब्रांड को 10 साल और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई

'डेडलाइन' के मुताबिक, सोमवार (9 नवंबर) को लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट में जज जोएल बेनाथन ने रसेल ब्रांड को सजा सुनाई गई। इसके साथ ही जज ने कहा कि रसेल 2023 तक अपनी पॉपुलैरिटी के कारण बचते रहे। बता दें कि 2023 में ही 'चैनल 4' और 'द टाइम्स ऑफ लंदन' ने कॉमेडियन के बर्ताव के बारे में कई आरोप पब्लिश किए थे।

बता दें कि जज ने महिलाओं के साथ रसेल ब्रांड के व्यवहार में दिखने वाले घमंडी रवैये के बारे में भी टिप्पणी की। इसके साथ ही, उन्होंने ब्रांड के साथियों जो उनके इस दुर्व्यवहार को बढ़ावा देते थे, को भी आड़े हाथों लिया।

कंसेंट सबसे बुनियादी और जरूरी चीज है

दूसरी ओर, ब्रांड ने लगातार खुद को निर्दोष बताया। 'डेडलाइन' की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने जूरी से कहा, "कंसेंट सबसे बुनियादी और जरूरी चीज है, कई मायनों में यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।" सुनवाई के दौरान ब्रांड की पत्नी लॉरा ब्रांड भी मौजूद थीं, और उन्होंने मुकदमे के दौरान गवाही भी दी। उन्होंने अपने पति को केयरिंग और ध्यान रखने वाला पति और दयालु इंसान बताया और जूरी से कहा, "मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं।"

पिछले हफ्ते, साउथवार्क क्राउन कोर्ट की जूरी ने ब्रांड को यौन उत्पीड़न के तीन मामलों और बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराया था। हालांकि, उन्हें बलात्कार के दो अन्य मामलों और इंडीसेंट असॉल्ट (अशोभनीय हमले) की कोशिश के एक मामले में दोषी नहीं पाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रांड ने 6 महिलाओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

जज जोएल बेनाथन ने ब्रांड से कहा कि उन्हें कई सालों की जेल की सजा दी जाएगी, और सोमवार को सजा सुनाए जाने तक उन्हें हिरासत में भेज दिया। साथ ही जज ने कहा कि कॉमेडियन की जमानत को और आगे बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है। जज ने 'फॉरगेटिंग सारा मार्शल' के एक्टर रसेल ब्रांड से कहा कि उन्हें कई अपराधों में दोषी पाया गया है, जिनमें एक यौन उत्पीड़न का मामला भी शामिल है। जज ने कहा कि इन अपराधों को देखते हुए उन्हें जेल भेजना जरूरी है, क्योंकि आशंका थी कि ब्रांड सजा सुनने के लिए दोबारा कोर्ट नहीं लौटेंगे।

'वैरायटी' के अनुसार, रसेल ब्रांड पर 1999 से 2009 के बीच अलग-अलग जगहों पर तीन महिलाओं के साथ रेप करने का आरोप है। उन पर 2001 में MTV के UK ऑफिस में अश्लील हरकत करने की कोशिश करने और 2009 में यौन उत्पीड़न का एक-एक मामला भी दर्ज है।